क्राइम

2 को शपथ, 5 को रिश्वकांड, एक लाख की रिश्वत लेते नवनिर्वाचित सरपंच गिरफ्तार

जबलपुर लोकायुक्त ने कटनी में की कार्रवाई
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान ।
ग्राम के सर्वागीण विकास एवं न्याय की भावना एवं गरीब पिछड़े वर्ग के विकास के हर संभव मद्द, ग्रामीण समस्याओं का तत्काल समाधान जैसे अनेक वादे करने वाला नवनिर्वाचित सरंपच भ्रष्टाचारी निकला। 2 अगस्त को ग्राम खामहा तहसील ढीमरखेड़ा जिला कटनी के सरपंच सुशील कुमार पाल ने शपथ ली और ग्राम पंचायत की कमान संभाली। ग्रामीणों ने सोचा था कि अब विकास होगा, गांव भ्रष्टाचार से मुक्त हो जाएगा। उनकी हर समस्याएं दूरी होगी। लेकिन शपथ लेने के तीन दिन बाद ही सरपंच ने सारे वादे तार-तार कर भ्रष्टाचार कांड में फस गया। जबलपुर लोकायुक्त ने कटनी में दबिश देते हुए उसे 1 लाख रूपए की रिश्वत लेते धरदबोचा है। नवनिर्वाचित सरपंच द्वारा रिश्वत लेने की खबर पूरी तहसील में चंद ही पलों में फैल गई और चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।
4 लाख की मांगी रिश्वत, प्रथम किस्त लेते धराया
जानकारी के मुताबिक आलोक कुमार पिता श्रवण कुमार 40 वर्ष निवासी ग्राम खामहा तहसील ढीमरखेड़ा जिला कटनी हाल इलाहाबाद यूपी ने जबलपुर लोकायुक्त से शिकायत की थी कि सरपंच सुशील कुमार पाल, ग्राम खामहा तहसील ढीमरखेड़ा जिला कटनी का उसकी माता द्वारा विकृत 8 एकड़ भूमि स्वयं की पंचायत की होने से 50000 प्रति एकड़ के हिसाब से एवं सरपंच क्षेत्र के शासकीय योजनाओं का लाभ बाहरी होने बाहरी होने से से न दिलाने के नाम पर 400000 की रिश्वत मांग की गई थी। भ्रष्टाचारी सरपंच को लोकायुक्त ने प्रथम किस्त के 100000 लेते पकड़ाया गया।
जैसे ही रिश्वत ली वैसे ही धरदबोचा
शिकायत पर लोकायुक्त एसपी संजय साहू ने कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद आलोक कुमार को 1 लाख रूपए के साथ सरपंच के पास भेजा गया। जैसे ही सरपंच सुशील कुमार ने रिश्वत की रकम ली वैसे ही मौके पर मौजूद उप पुलिस अधीक्षक दिलीप झरवड़े, निरीक्षक मंजू किरण तिर्की, निरीक्षक कमल सिंह उईके निरीक्षक नरेश बेहरा व ट्रैप दल के अन्य सदस्यों ने उसे धरदाबेचा।

Related Articles

Back to top button