भाजपा की श्रीमति रेशु विभोर जैन एक् वोट से अध्यक्ष, श्रीमती निशा संतोष सोनी 5 वोट से उपाध्यक्ष निर्वाचित
अध्यक्ष पद में 2 भाजपा पार्षदों ने की बगावत
नगर के 15 वार्डो में भाजपा के 10 और कांग्रेस के 5 पार्षद हुये थे निर्वाचित
सिलवानी । शनिवार को नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद सिलवानी अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुई जिसमें भाजपा प्रत्याशी श्रीमति रेशु विभोर जैन को 8 वोट मिले एवं कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती जेबा कौसर खान को 7 वोट प्राप्त हुए। इस तरह भाजपा की प्रत्याशी श्रीमति रेशु विभोर जैन 1 वोट से अध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुई।
नगर परिषद सिलवानी अध्यक्ष पद हेतु भाजपा की ओर से श्रीमति रेशु विभोर जैन एवं कांग्रेस से श्रीमती जेबा कौसर खान ने नगर परिषद अध्यक्ष पद हेतु नामांकन पत्र जमा किया था। संवीक्षा में दोनो नामांकन विधिमान्य पाए गए थे। किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापिस नही लिया था। इसके बाद मतदान हुआ था।
उपाध्यक्ष पद प्रक्रिया में भाजपा प्रत्याशी श्रीमति निशा संतोष सोनी को 10 वोट मिले एवं कांग्रेस प्रत्याशी हफीज मंसूरी को 5 वोट प्राप्त हुए। इस तरह भाजपा की प्रत्याशी श्रीमति निशा संतोष सोनी 5 वोट से उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुई।
उपाध्यक्ष पद हेतु भाजपा प्रत्याशी श्रीमति निशा संतोष सोनी एवं कांग्रेस से हफीज मंसूरी ने उपाध्यक्ष पद हेतु नामांकन पत्र जमा किया था। संवीक्षा में दोनो नामांकन विधिमान्य पाए गए थे । किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापिस नही लिया था। इसके बाद मतदान हुआ था।
रिटर्निग ऑफिसर एवं एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने अध्यक्ष पद पर श्रीमती रेशु विभोर जैन एवं उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती निशा संतोष सोनी को निर्वाचित होने पर प्रमाण-पत्र प्रदान किया।
नगर परिषद कार्यालय में रिटर्निग ऑफिसर एवं एसडीएम रवीश श्रीवास्तव की उपस्थिति में निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। इस अवसर पर तहसीलदार रामजीलाल वर्मा, अतिरिक्त तहसीलदार बृजेषसिंह, एसडीओपी राजेश तिवारी, सीएमओ सुनील जैन सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
भाजपा के दो पार्षदों ने की बगावत
नगर परिषद सिलवानी में भाजपा के 10 पार्षद निर्वाचित हुये थे। जबकि भाजपा की अध्यक्ष पद हेतु अधिकृत प्रत्याषी श्रीमती रेशु विभोर जैन को मात्र 8 वोट प्राप्त हुये। भाजपा के किन दो पार्षदों ने पार्टी से बगावत करते हुये कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में अपना मतदान किया है। भाजपा संगठन एवं नेताओं का चिंता का विषय बना हुआ है। वही नगर में भाजपा के दो पार्षदों के बगावत की जनचर्चा लोगों में भी बनी हुई है।
निकला विजयी जुलूस
नगर परिषद अध्यक्ष पर भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती रेशु विभोर जैन एवं उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती निशा संतोष सोनी को निर्वाचित होने पर हार फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया एवं नगर परिषद कार्यालय से आतिशबाजी कर डीजे, ढोल नगाड़े के नगर में विजयी जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष तरूवरसिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, गिरजेश चौरसिया, सुरेश यादव, रमाकांत शुक्ला, जयबाबू जैन आदि भाजपा नेता और बड़ी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित थे।I
सिलवानी नगर परिषद के 15 वार्डो से वार्ड 1 से श्रीमती बृजेशरानी ठाकुर (भाजपा), वार्ड 2 से लखन मेहरा (भाजपा), वार्ड 3 से देवीसिंह ठाकुर (भाजपा), वार्ड 4 से श्रीमती अर्चना संजय मस्ताना (भाजपा), वार्ड 5 से शमीम उद्दीन (कांग्रेस), वार्ड 6 से श्रीमती फिरदौस (भाजपा), वार्ड 7 से हफीज मंसूरी (कांग्रेस), वार्ड 8 से अजीम कुरैशी (कांग्रेस), वार्ड 9 से श्रीमती निशा संतोष मताम्बर (भाजपा), वार्ड 10 से श्रीमती जेबा कौसर खान (कांग्रेस), वार्ड 11 से श्रीमती रेशु विभोर जैन (भाजपा), वार्ड 12 से श्रीमती रजिया बेगम इलियाज खान (कांग्रेस), वार्ड 13 से श्रीमती अलका मिलन जैन (भाजपा), वार्ड 14 से श्रीमती रागनी मोहन साहू (भाजपा), वार्ड 15 से प्रदीप कुशवाहा (भाजपा) पार्षद निर्वाचित हुए थे।


नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष निर्वाचन की और भी खबरे देखने के लिये क्लिक करे
श्रीमती रेशु विभोर नायक सिलवानी नगर परिषद अध्यक्ष पद की भाजपा उम्मीदवार
श्रीमति रेशु विभोर नायक सिलवानी नगर परिषद अध्यक्ष निर्वाचित
श्रीमति निशा संतोष सोनी सिलवानी नगर परिषद उपाध्यक्ष निर्वाचित



