11 लाख पार्थिक शिवलिंगों का एवं द्वादश ज्योतिर्लिंग निर्माण कर किया जा रहा संगीतमय महारुद्राभिषेक, भस्म आरती का भी नित्य आयोजन
पार्थिव शिवलिंग बनाने शगुन मैरिज गार्डन में जुट रही शिवभक्तों की भीड़
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। सावन माह के पवित्र माह के उपलक्ष्य में श्री अमरनाथ यात्रा सेवा समिति रायसेन के बैनर तले शहर के मुख़र्जी नगर स्थित शगुन मैरिज गार्डन में इस बार 11 लाख पार्थिव शिवलिंगों एवं द्वादश ज्योतिलिंगों का निर्माण किया जा रहा है।साथ ही रोजाना शिव पूजन आराधना के लिए संगीतमयी महारुद्राभिषेक, भस्म आरती एवं महाआरती का आयोजन किया जा रहा है।आयोजन समिति के दिनेश अग्रवाल, अभिषेक राठौर प्रदीप राठौर अभिषेक शुक्ला ने बताया कि 10 अगस्त बुधवार को सुबह11 बजे हवन की पूर्णाहुति और नगर भंडारे का आयोजन होगा। 9 अगस्त मंगलवार को शाम 5 से 7 बजे तक एक मुखी रूद्राक्ष वितरण किया जाएगा।रुद्री निर्माण प्रतिदिन दोपहर12 बजे से किया जा रहा है।धार्मिक अनुष्ठान को यज्ञाचार्य पण्डित अल्केश तिवारी नर्मदापुरम द्वारा मंत्रोरोचरन किया जा रहा है।



