मध्य प्रदेश

हर घर तिरंगा अभियान : पचपेढ़ी से उमरियापान तक निकली जन- जागरुकता रैली


रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान ।
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिले भर में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी तारतम्य में बुधवार को स्कूली बच्चे, जनप्रतिनिधियों एवं शासकीय कर्मचारियों की उपस्थिति में पचपेढ़ी से उमरियापान और पुनः उमरियापान से पचपेढ़ी तक जन जागरुकता यात्रा निकाली गई। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में दीवार लेखन के माध्यम से लोगों को हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों, प्रतिष्ठानो, दुकानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की जा रही है। गांव-गांव बने अमृत सरोवरों के तटों पर भी तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। अभियान के अंतर्गत बुधवार को पचपेढ़ी से उमरियापान और पुनः उमरियापान से पचपेढ़ी के बीच जन जागरुकता रैली निकाली गई जिसमे बड़ी संख्या में नागरिकतों ने बढ़चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस रैली में जनपद अध्यक्ष ढीमरखेड़ा श्रीमती सुनीता दुबे, संतोष दुबे, उमरियापान सरपंच अटल ब्यौहार, सचिव सतीष गौतम, उप सरपंच जागेश्वर सोनी, जगमोहन चौरसिया, राजेश ब्यौहार, पचपेढ़ी उप सरपंच विवेक मिश्रा, सचिव बृजेश गौतम, बरौदा सचिव रमेश झारिया, सुजीत झारिया के साथ उमरियापान थाना प्रभारी एस.राज. पिल्लई एवं स्टॉफ जन जागरुकता यात्रा में सहभागी बना।

Related Articles

Back to top button