रिपटा पर पानी, लगातार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त
कई बार अवगत कराने के बाद भी समस्या जस की तस
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
सिलवानी । सिलवानी तहसील की ग्राम पंचायत चैनपुर की नदी में बरसात के समय दस हजार से अधिक आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के लोग हो जाते हैं कैद। चैनपुर में हाईस्कूल है स्कूल के शिक्षक एवं बच्चे भी आने को तरस रहे हैं नदी उतरने का करते हैं इंतजार । कभी-कभी तो नदी के उस पार से ही वापस जाना पड़ता है।
तहसील मुख्यालय तक पहुंचने के लिए लोग तरसते दिखाई देते है। ग्राम चैनपुर में हाईस्कूल भी है जिसकी वजह से क्षेत्र के दर्जनों गांव के बच्चों का रोज का आना जाना भी रहता है बच्चे स्कूल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं इसी समस्या को देखते हुए पिछले चार-पांच साल से ग्रामीणों द्वारा कई बार क्षेत्रीय विधायक एवं तहसीलदार, एसडीएम को ज्ञापन के माध्यम से अवगत करा चुके हैं। परंतु आज तक पुल का निर्माण नहीं कराया गया है
आदिवासी क्षेत्र के 25 से 30 गांव का आना जाना रहता है। लोग अपने घरों में कैद हो जाते हैं । पिछले कई वर्षों से मांग करते आ रहे हैं खमरिया चंद्रपुरा मार्ग पर डामरीकरण रोड का निर्माण किया गया था उस वक्त भी ग्रामीणों द्वारा रोड का काम रुकवा दिया था । ग्रामीण को कहना था पहले पुल बनाओ इसके बाद आप रोड का काम करना परंतु ठेकेदार एवं शासन की मिलीभगत से काम को सुचारू रूप से चालू कर दिया गया था और ग्रामीणों को अवगत करा दिया गया था कि हम जल्द से जल्द इस पुल का निर्माण करेंगे, परंतु अभी तक पुल का निर्माण नहीं किया गया है बरसात के समय आए दिन ग्रामीणों को बड़ी समस्या होती है । ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। हर दिन होती हैं दुर्घटना है शासन प्रशासन मौन बना हुआ है। जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ता है । आदिवासी आंचल प्रतापगढ़ क्षेत्र के दस हजार से अधिक आबादी वाले ग्रामीण प्रतिदिन इसी पुलिया से होकर गुजरना पड़ता है। आए दिन नदिया के पार करते जान जोखिम में डालकर पार करना पड़ता है पिछले साल भी कई दुर्घटना हुई थी कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। जिम्मेदार अधिकारी शासन प्रशासन मौन कब तक रहेगी । क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्या का समाधान ये सबसे बड़ा सवाल ?




