धार्मिक
मुंबई के लालबाग के राजा की तरह सरस्वती नगर में विराजे सिलवानी के राजा
सिलवानी । हाथ में भगवान की प्रतिमाएं, चेहरे पर गुलाल और मुंह पर गणपति बप्पा मोरया का जयघोष. कोई पैदल विघ्नहर्ता को लेकर जा रहा था तो कोई डीजे पर थिरकते हुए जुलूस के रूप में। वहीं सिलवानी नगर के सरस्वती नगर के राजा विधि-विधान के साथ अपने दरबार में विराजे। गणेशोत्सव की शुरुआत बुधवार को हुई। कोरोना संक्रमण के दो साल बाद मनाए जा रहे गणेशोत्सव को लेकर इस वर्ष उत्साह है। नगर के हर गली मोहल्ले में भगवान की प्रतिमा की स्थापना की गई है। सिलवानी में सबसे बड़े गणेश जी मुंबई के लालबाग के राजा की तर्ज पर सिलवानी के राजा की महास्थापना की गई है। इस बार सिलवानी के राजा की प्रतिमा को राजा राम के रूप में तैयार की गई है। बारिश के मद्देनजर पंडाल पूरी तरह वॉटर प्रूफ है। गणेशोत्सव के दौरान रोजाना रात में भगवान की महाआरती होगी और 251 लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा।

