मध्य प्रदेश

अतिथि शिक्षकों ने नियमित शिक्षक बनाये जाने सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । कार्य अनुभव के आधार पर पृथक से विभागीय परीक्षा लेकर नियमित शिक्षक बनाये जाने की मांग को लेकर सोमवार को ढीमरखेडा विकासखंड के शासकीय स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम प्रेषित ज्ञापन पत्र एसडीएम नदीमी शीरी को सौंपा गया। जिसमें नियमित शिक्षक बनाये जाने की पुरजोर मांग की गई है।
इस दौरान अतिथि शिक्षक विकास त्रिपाठी, हिमांशु तिवारी, शैलेंद्र द्विवेदी, प्रदीप साहू, राजेश चौरसिया, स्वाती तिवारी, गीता नामदेव, शिवानी त्रिपाठी, लनीश लोधी, स्वप्निल चौरसिया, चिंतावन ऐमा, अवध बिहारी, अनीश उपाध्याय, अंकिता, शहाना बी, किशनलाल, संदीप, अरविंद, प्राची पांडे, विनोद पटेल आदि उपस्थित रहे। अतिथि शिक्षकों ने कहा कि लंबे समय से उक्त मांग की जा रही है। लेकिन अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है।

Related Articles

Back to top button