मध्य प्रदेश

देवरी नगर परिषद निर्वाचन के परिणाम घोषित, रिटर्निंग अधिकारी ने निर्वाचित अभ्यर्थियों को प्रदान किए निर्वाचन प्रमाण पत्र

रायसेन । जिले की नवगठित देवरी नगर परिषद के सभी 15 वार्डो में पार्षदों के निर्वाचन हेतु हुए मतदान की मतगणना देवरी स्थित शासकीय बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल में सम्पन्न हुई। मतगणना उपरांत निर्वाचन परिणाम घोषित किए गए तथा निर्वाचित अभ्यर्थियों को रिटर्निंग अधिकारी द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
देवरी नगर परिषद के वार्ड क्रमांक-1 से श्रीमती जीराबाई/ शंकरलाल निर्वाचित हुई है। उन्हें कुल 357 मत प्राप्त हुए तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी सरिता /राकेश आदिवासी को 349 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-2 से विद्याबाई निर्वाचित हुई है। उन्हें कुल 273 मत प्राप्त हुए तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी केशरबाई /जगदीश कतिया को 148 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-3 से राजेश्वरी/ सोनू तोमर निर्वाचित हुई है। उन्हें कुल 362 मत प्राप्त हुए तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी कल्पना शर्मा को 186 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-4 से रजनी बरकरे /कल्याणसिंह निर्वाचित हुई है। उन्हें कुल 259 मत प्राप्त हुए तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी ममता /कमलेश मुकदम को 169 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-5 से अंतुवाला सोनी निर्वाचित हुई है। उन्हें कुल 341 मत प्राप्त हुए तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी प्रियंका/ तोरन सिंह को 216 मत प्राप्त हुए हैं।
वार्ड क्रमांक-6 से रविन्द्रसिंह रघुवंशी निर्वाचित हुए है। उन्हें कुल 277 मत प्राप्त हुए तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी परषोत्तम झरा को 92 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-7 से लखनलाल कहार निर्वाचित हुए है। उन्हें कुल 249 मत प्राप्त हुए तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी पंकज माहेश्वरी को 178 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-8 से दिनेश अहिरवार निर्वाचित हुए है। उन्हें कुल 424 मत प्राप्त हुए तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बालाप्रसाद को 211 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-9 से आबदा बी (लईक भाई) निर्वाचित हुए है। उन्हें कुल 271 मत प्राप्त हुए तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी संध्या /वीरेन्द्र सिंह रघुवंशी को 194 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-10 से बलवंतसिंह निर्वाचित हुए है। उन्हें कुल 259 मत प्राप्त हुए तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी डॉ अनुराग शर्मा (नेगी) को 236 मत प्राप्त हुए हैं।
इसी प्रकार वार्ड क्रमांक-11 से रामसिया /अशोक रघुवंशी निर्वाचित हुए है। उन्हें कुल 365 मत प्राप्त हुए तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी रीना/ अवधेश गुप्ता बंटी को 193 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-12 से जगदीशप्रसाद चौरसिया निर्वाचित हुए है। उन्हें कुल 356 मत प्राप्त हुए तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अभिषेक रमेश कुमार सोनी को 142 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-13 से महेन्द्र ठाकुर निर्वाचित हुए है। उन्हें कुल 316 मत प्राप्त हुए तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मुन्नालाल को 299 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-14 से प्रमोद कुशवाह निर्वाचित हुए है। उन्हें कुल 324 मत प्राप्त हुए तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी शारदा सेन को 209 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-15 से कल्पना /अनुराग शर्मा निर्वाचित हुई है। उन्हें कुल 404 मत प्राप्त हुए तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी कंचन /तीरथसिंह लोधी को 274 मत प्राप्त हुए हैं।

Related Articles

Back to top button