जैन मुनियों के विरुद्ध टिप्पणी करने वाली पुष्पा विद्यालय की शिक्षिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जैन समाज के आवेदन पर हुई कार्यवाही
सिलवानी। पुष्पा विद्यालय की शिक्षिका के द्वारा जैन मुनि के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना महंगा पड़ा। जैन समाज के आवेदन पर पुलिस ने कार्यवाही करते भादवि की धारा 295 (ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
ज्ञातव्य है कि श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन समिति द्वारा शुक्रवार को सिलवानी थाने पहुँचकर पुष्पा विद्यालय की शिक्षिका के द्वारा जैन मुनि के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर कार्यवाही की मांग को लेकर थाना प्रभारी मायासिंह को आवेदन दिया गया था।
ज्ञापन में उल्लेख किया था कि नगर के पुष्पा विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर सोफिया द्वारा जैन मुनियों और भगवान के विरुद्ध बच्चों के समक्ष अपशब्द एवं गलत तथ्यों के साथ अभद्र टिप्पणी की है। जिससे जैन समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। अभद्र टिप्पणी से जैन समाज मे दुःख और रोष व्याप्त है। समाज ने पुष्पा विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर सोफिया के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की मांग की थी
श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन समिति के अध्यक्ष सुनीलकुमार जैन, महामंत्री कौशल जैन के आवेदन की जांच पर सिलवानी थाने में अपराध क्र. 322/22 भादवि 295 (ए) में कायम कर विवेचना में लिया है।
जैन समिति द्वारा दिये आवेदन की पूरी खबर पढ़ने के लिये क्लिक करे :-
जैन मुनियों के विरुद्ध पुष्पा विद्यालय की टीचर की टिपण्णी से नाराज जैन समाज ने ज्ञापन दिया



