विशाल देवी जागरण में उमड़ा जनसैलाब, शानदार नृत्य, झांकी एवं भक्ति गीत संगीत से भक्ति में डूबे श्रद्धालु
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l शारदेय नवरात्र पर्व के अवसर पर न्यू बस स्टैंड दुर्गा उत्सव समिति उमरियापान के तत्वावधान में विशाल देवी जागरण का भव्य आयोजन किया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ माँ जगदम्बा की विशेष पूजन अर्चन आरती कर किया गया l नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के गणमान्यजन एवं अतिथिओं की उपस्थिति में ओम्स म्यूजिकल्स ग्रुप के ओमप्रकाश ( शोलू) पटेल अपने ग्रुप के साथ शानदार नृत्य, झांकी एवं भक्ति गीत संगीत के माध्यम से एक से बढ़कर देवी गीत लै गओ चुखरा, लै गओ चुखरा, पंडा की चुखरई लै गओ चुखरा, भोला नई माने रे, नई माने मचल गए नचवें को, नाचें जो बब्बर शेर रे, हम जियेगें और मरेंगे ऐ वतन तेरे लिए, दिल दिया है जान भी देगें ऐ वतन तेरे लिए, झूंम झूंम छनान्न बाजे मैया पांव पैजनिया आदि संगीतमय देवी गीत, नृत्य की प्रस्तुतियां दी जिस पर जयकारे लगाते हुए श्रध्दालु जमकर थिरके l देवी जागरण में मनमोहक झांकियां की प्रस्तुत की जिस पर श्रद्धालुओं की तालियां की गड़गड़ाहट की गूँज के साथ पूरा वातावरण देवी मय हो गया l देवी जागरण में नगर के गणमान्यजन मास्टर शिवकुमार चौरसिया, सरपंच अटल ब्यौहार, विजय दुबे, गोविन्द प्रताप सिंह, जयप्रकाश चौरसिया, राजेश ब्यौहार, बसंत चौरसिया, रामजी ब्यौहार, जितेन्द्र अरोरा, जयपाल सिंह, जागेश्वर सोनी, दिन्नू चौरसिया, अश्वनी शुक्ला, संजीव चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, विवेक ( रिंकू) मिश्रा, जगन्नाथ माझीं, शुशांक चौरसिया, प्रहलाद सोनी, नीलू चौरसिया, विनोद चौरसिया न्यू बस स्टैंड समिति के अध्यक्ष मोहन चौरसिया, संतोष चौरसिया, प्रदीप ताम्रकार, आशीष चौरसिया, प्रशांत चौरसिया, आशु चौरसिया, शरद चौरसिया, शैलेष बाजपेयी, क्लोज चौरसिया, जगमोहन चौरसिया, शैलेंद्र बाजपेयी, मंझल चौरसिया, शुशांक त्रिपाठी, रोहित, मनु, शाहिल, संदीप, नीलेश, डी के चौरसिया, पंकज, अप्पी, राजुल, राजू, मोहित, लली, अम्मू, बेटू, प्रचित, यश, दिप्पू, पत्रकार सतीश चौरसिया आदि सदस्य उपास्थित रहे l शान्ति व्यवस्था बनाएं रखने थाना प्रभारी एस राज पिल्लै, एएसआई मान सिंह मार्को, योगेन्द्र राजपूत, शैलेष, रत्नेश दुबे, संतोष दुबे आदि स्टाफ मौजूद रहा l समिति के अध्यक्ष मोहन चौरसिया ने कार्यक्रम को सफल बनाने क्षेत्र की जनता एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया है l




