मध्य प्रदेश

विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन

सिलवानी। बुधवार को नगर के बजरंग चौराहा पर विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने शस्त्र पूजन का आयोजन किया। जिसमें श्री अनगढ़ हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना करके सभी शस्त्रों पर तिलक लगाकर फूल माला चढ़ाकर आरती उतारी गई। इस अवसर पर विहिप के मठ मंदिर प्रमुख महेश नामदेव ने संबोधित करते हुए कहा कि जब-जब पृथ्वी पर आसुरी शक्तियों का आगमन हुआ है तब-तब शस्त्रों के जरिए उन आसुरी शक्तियों का विनाश किया गया है। वर्तमान में भी कई देश विरोधी आसुरी शक्तियां है जिनका सर्वनाश कर के हमें भारत को विश्व गुरु बनाना है। हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष नारायण यादव ने कहा कि शस्त्र पूजन हमारी प्राचीन परंपरा है शस्त्र पूजन प्रभु श्रीराम एवं नौ देवियों के जीत का प्रतीक है, हर घर में शस्त्र होना चाहिए शस्त्र विपरीत परिस्थितियों में हमारी रक्षा करते है और शस्त्र के साथ-साथ शास्त्र का भी ज्ञान होना चाहिए ताकि हम शस्त्र का उपयोग सही दिशा में कर सकें। इस दौरान गजेंद्र गुप्ता, आशीष पांडेय, राजेन्द्र सोनी, विहिप प्रखंड अध्यक्ष राहुल नामदेव, नीरज जोशी, अनुराग राय, शेखर कुशवाहा, योगेश कुलकर्णी, मनोज रैकवार, प्रदीप कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button