मध्य प्रदेश

विशाल देवी जागरण में उमड़ा भक्तों का जन सैलाब

सुप्रसिद्ध देवी भजन गायिका बाली ठाकरे एवं रिजा खान ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l
जंगलों के बीचों बीच स्थित प्रसिद्ध देवी दरबार मां वीरासन देवी में विशाल भंडारा का विशाल भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। रात्रि में मां वीरासन देवी प्रांगण हुए देवी जागरण में देवी भजन गायिका बाली ठाकरे औऱ रिजा खान ने एक से एक बढ़कर देवी भजनों से उपस्थित जन समूह का मन मोह लिया। माई सबसे बड़ी है तू, ओ भईया जी जरा ताली बजा देना जैसे आदि देवी गीतों की प्रस्तुति पर उपस्थित भक्त गण ताली बजाते हुए झूम उठे ,जो सिलसिला पूरी रात्रि चला एक से बढ़कर एक प्रस्तुति में उपस्थित जन समूह ने माता के भजनों में जमकर नाचते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। देवी जागरण का कार्यक्रम रात 10 बजे से शुरु होकर रात 3 बजे तक चला है । कार्यक्रम में प्रशासन से नायाब तहसीलदार रैना तमिया, सुरक्षा व्यवस्था में एसडीओपी मोनिका तिवारी, ढीमरखेड़ा टीआई अरविंद जैन, मानसिंह मार्को , चौकी प्रभारी हरभजन सिंह अपने के साथ स्टाफ की उपस्थित रहे । देवी जागरण कार्यकम की शुरूआत प्रतापभान राय, विमला राय, सतेंद्र राय, जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय ने दीप प्रवजलित कर की है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय ने प्रसिद्ध कलाकार के माध्यम से देवी जागरण का सफल आयोजन किया है। देवी जागरण में कई हजार भक्त पूरी रात उपस्थित रहे गायिकाओं द्वारा दी जा रही प्रस्तुति में उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे सुरेश राय, अमित राय, ढीमरखेड़ा मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह, दीवेंद्र राय, बसंत चौरासिया, प्रिया सिंह, किशन राय, जितेंद्र राय, जयपाल सिंह, सोमनाथ पटेल, जागरूकता समिति अध्यक्ष धीरज जैन, मुकेश राय, दिवेंद्र दुबे, जय तिवारी आदि सहित हजारों की संख्या में भक्तों की उपस्थिति रही है ।

Related Articles

Back to top button