पूर्व केन्द्रीय मंत्री का ब्राम्हण महासभा ने किया भव्य स्वागत, लगाये जा रहे राजनैतिक कयास
व्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे है वैसे ही राजनैतिक सरगर्मियां बढने लगी है और सामाजिक गठबंधनों के द्वारा अपनी अपनी ताकत दिखाने की कोशिश करते नजर आने लगे है। रविवार शाम को बेगमगंज कांग्रेस की जिला स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचने के पूर्व कॉग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी का ब्राम्हण महासभा द्वारा पहली बार स्वागत किया गया। जो कि भाजपा से नाराजगी के चलते नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है सूत्रों की माने तो इस स्वागत कार्यक्रम को लेकर लोग राजनैतिक कयास लगा रहे है। 2023 में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर ब्राम्हण समाज कॉग्रेस का दामन थाम कर ब्राम्हण प्रत्याशी के लिए टिकिट की मांग कर सकती है।
कॉग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी बेगमगंज पार्टी के कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे। लेकिन कार्यक्रम के पूर्व ब्राह्मण महासभा बेगमगंज, सुल्तानगंज के द्वारा दशहरा मैदान स्थित बजाज शोरूम पर सैकडों ब्राम्हणों ने एकत्रित होकर पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी का फूलमाला से भव्य स्वागत किया व पगडी बांधकर एवं शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। जहां पर श्री पचौरी ने महासभा के पूर्व अध्यक्ष नारायण प्रसाद दुबे का शाल श्रीफल से स्वागत किया।
पूर्व मंत्री सुरेश पचोरी ने संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण सर्वोपरि है और सर्वोपरि रहेगा। क्योंकि ब्राम्हण प्रत्येक समाज व प्रत्येक व्यक्ति को साथ लेकर चलता है हमेशा सर्वहारा वर्ग के लिए सहयोगी रहा है और हर व्यक्ति चाहे वह किसी भी वर्ग का हो सभी को ज्ञान प्रदान किया है कभी किसी में भेदभाव नहीं किया इसलिए हम ब्राम्हण सर्वोपरि है तो हमें क्षमा करना भी आना चाहिए, हम विप्र वर्ण के सभी आचरण को अमल में लाएं यदि कोई गलती भी करता है तो क्षमा करना हमारा परम कर्तव्य है। लेकिन जब कोई सीमाएं लांघे है तो उसे दंडित करना भी हमारा परम धर्म है। समाज को जब जहां मेरी आवश्यकता लगे मैं समाज की सेवा के लिए तत्पर रहूंगा। वहीं पं. कन्छेदीलाल बढोनिया ने भी संबोधित कर मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम ब्राम्हण महासभा अध्यक्ष महादेव प्रसाद शास्त्री एवं युवा ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष आदित्य रावत के नेतृत्व में हुआ। सुरेश पचौरी द्वारा सभी ब्राम्हणों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नारायण प्रसाद दुबे, जयशंकर भार्गव, बसंत शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, डॉ रवि शर्मा, महेश शर्मा, शुभम दुबे, किशोर तिवारी, पप्पू उदैनिया, कुलदीप चतुर्वेदी, नैतिक उदैनिया, सुनील पांडे, रामबाबू दुबे, गणेश प्रसाद, पचौरी योगेश, शर्मा अंशुमान, शर्मा अमित, भार्गव देवेंद्र, शर्मा प्रदीप कारोलिया एवं अन्य ब्राह्मण महासभा के सदस्य सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन शुभम दुबे एवं आभार बसंत शर्मा ने व्यक्त किया।



