धार्मिकराजनीति

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान आज, मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर में मुक़ाबला

इसी बीच में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के बीच समय निकालकर पार्टी के नए अध्यक्ष के लिए मतदान किया
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
नईदिल्ली । कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए आज मतदान किया जा रहा है. इसके लिए देश भर में 40 केंद्रों पर कुल 68 बूथ बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर क़रीब 9,800 मतदाता शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे में से किसी एक को अपना मत देंगे।
मतदान की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच चलेगी. नतीज़े का एलान बुधवार 19 अक्टूबर को दिल्ली के अकबर ​रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में किया जाएगा।
इस चुनाव की ख़ासियत है कि पिछले 22 सालों में पहली बार अध्यक्ष पद के चुनाव में मतदान कराने की नौबत आई है।
इस मतदान की यह भी ख़ासियत है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में हो रही भारत यात्रा में भी एक मतदान केंद्र बनाया गया है।
रविवार की शाम को पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने मतदाताओं को दिशानिर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने कहा है, “बैलेट पेपर में दो उम्मीदवारों के नाम होंगे. मतदाताओं को पसंदीदा उम्मीदवार के सामने बने बॉक्स में ‘टिक’ लगाने का निर्देश दिया जाता है. इसके अलावा कोई अन्य चिह्न बनाने या नंबर लिखने पर वोट अमान्य हो जाएंगे.”
खड़गे और थरूर का क्या है कहना?
​पीटीआई के अनुसार, मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि यदि वे अध्यक्ष बनते हैं तो उन्हें पार्टी चलाने में गांधी परिवार की सलाह और समर्थन लेने में कोई हिचक नहीं होगी.
वहीं शशि थरूर ने लखनऊ में कहा, ”खड़गे साहब वरिष्ठ नेता हैं अगर वे जीतेंगे तो हम सब उनके साथ सहयोग और काम करेंगे. पार्टी हमारा घर और परिवार है.”

Related Articles

Back to top button