नशामुक्ति एवं मिलावट के विरूद्ध अभियान के तहत की गई दुकानों की जांच
ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज । जिले में चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य सहित संबंधित विभागों के संयुक्त दल द्वारा दुकानों, ढांबो की जांच की जा रही है। इसी क्रम में अनुभाग गैरतगंज में नशा मुक्ति अभियान के तहत एसडीएम संघमित्रा बौद्ध के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग एवं नगर परिषद के संयुक्त दल द्वारा स्कूल और कॉलेज के आसपास संचालित तम्बाकू उत्पादों की दुकानों की जांच करते हुए चालानी कार्रवाई की गई।
इसी प्रकार आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए एसडीएम के नेतृत्व में मिलावट के विरुद्ध अभियान चलाकर डेयरी उत्पाद की बिक्री करनी दुकानों, बेकरी, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूनों लिए गए। निरीक्षण के दौरान खराब खाद्य पदार्थो को विनष्ट करवाया गया। यह कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी, तहसीलदार, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी एवं सीएमओ उपस्थित थे।



