मध्य प्रदेश

छात्र छात्राओं को वोटर हेल्पलाइन एप के बारे में जानकारी दी

सिलवानी । शासकीय महाविद्यालय सिलवानी एवं कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय सिलवानी में बीएलओ हेमराज प्रजापति एवं रामलाल माझी द्वारा वोटर हेल्पलाइन ऐप मोबाइल में नवीन मतदाता जोकि 18 वर्ष या 18 वर्ष से ऊपर की उम्र पार कर गए हैं। ऐसे छात्र छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने हेतु प्रशिक्षित किया गया, जिसमें इस नवीन एप्स के बारे में जानकारी मिलने पर बच्चे अति उत्साहित नजर आए। कुछ छात्रों द्वारा तत्काल ही वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से फार्म नंबर 6 के द्वारा मतदाता सूची में अपने नाम जोड़ लिए गए, नवीन ऐप में फार्म नंबर 6 फार्म नंबर 7 एवं फार्म नंबर 8 आसानी से नाम जोड़ एवं घटाएं तथा संशोधित किए जा सकते हैं। चुनाव आयोग की यह एक अनुकरणीय पहल है इससे मतदाताओं को बहुत ही आसानी होगी।

Related Articles

Back to top button