खेलमध्य प्रदेश

मोगली महोत्सव 2022 का जिला स्तरीय संपन्न

रिपोर्टर : राधेश्याम साहू
सिलवानी । मोगली महोत्सव 2022 का जिला स्तरीय आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय में संपन्न हुआ। सीएम राइज विद्यालय सिलवानी के शिक्षक मयंक रघुवंशी ने बताया कि मोगली बाल उत्सव- 2022 जिला रायसेन में आयोजित जिला स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में सीएम राइज विद्यालय सिलवानी ने सम्पूर्ण रायसेन जिले मै प्रथम स्थान पर प्राप्त किया है। कक्षा 8वीं के छात्र रोहित सेन एवम् अदीबा उद्दीन ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया।
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेश रघुवंशी, प्राचार्य एनपी शिल्पी, सोनल नामदेव एवं समस्त स्टॉप तथा मार्गदर्शी शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी!
जूनियर वर्ग सीएम राइज स्कूल सिलवानी से रोहित सेन और आदिबा उद्दीन विजेता हुए। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पेंच अभयारण्य सिवनी में संपन्न होगा।

Related Articles

Back to top button