मध्य प्रदेश

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की छापामार कार्यवाही चर्चाओं में

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सरकार की मंशा है कि लोगों को त्योहार पर शुद्ध सामग्री उपलब्ध हो जिसको लेकर उन्होंने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को मिलावटी सामग्री विक्रय करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं लेकिन खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग त्योहारों पर औपचारिकता निभा कर अपने कर्तव्य की इतिश्री करता नजर आ रहा है। जन चर्चा आम है कि विभाग त्योहारों पर ही मिष्ठान भंडारों, कैंटीन, किराना दुकानों आदि पर सैंपल लेने आता है और उसके बाद गायब हो जाता है जिससे प्रतीत होता है कि यह कार्य त्योहार वसूली के लिए किया जाना प्रतीत होता है।
बुधवार को जैसे ही औषधीय एवं खाद्य प्रशासन विभाग की टीम ने न्यायालय के महावीर कैंटीन, पुराना स्टैंड पर राजस्थान मिष्ठान भंडार एवं श्री राम होटल पर पहुंची शहर में खबर जंगल की आग की तरह फैली हर बार की तरह कई होटल संचालक अपनी दुकान के शटर लटका कर गायब हो गए। और विभागीय अधिकारियों का वहीं रटा रटाया जवाब के ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी सुनाई दिया आज तक किसी ऐसे दुकानदार पर औषधि एवं खाद्य प्रशासन विभाग द्वारा कार्यवाही नहीं की गई है जो उनके आने की खबर लगते ही होटल या दुकान के शटर लटका कर गायब हो जाते हैं। कुछ चिन्हित मिष्ठान भंडारों और दुकानों पर ही विभाग की कार्रवाई होते देखी गई है अन्य कई बड़ी और छोटी दुकानों और होटलो पर विभाग कभी नहीं पहुंचा जिससे खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की कार्रवाई शंकाओ के घेरे में जन चर्चा का विषय बनी हुई है। कई होटलों पर गंदगी व्याप्त होने के बावजूद भी कभी विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया जबकि स्वच्छता की अलख पूरे देश में चलाई जा रही है स्वच्छता को लेकर बड़े-बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इस संबंध में औषधि एवं खाद्य प्रशासन विभाग की इंस्पेक्टर सुषमा पथरोल ने बताया कि त्योहार के अलावा भी जांच की जाती है और जिन होटल या कैंटीन की शिकायत मिलती है विशेषकर वहां पर सैंपल जरूर लिए जाते हैं।

Related Articles

Back to top button