मध्य प्रदेश

वीर अमर शहीदों को स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । हर साल पुलिस परेड ग्राउंड पुलिस लाइन के शहीद स्मारक के नजदीक 21 अक्टूबर को शहीद दिवस मनाया जाता है। शुक्रवार 21 अक्टूबर को सुबह स्थानीय पुलिस ग्राउंड पर आयोजित इस कार्यक्रम में एसपी विकाश कुमार शाहवाल, जिपं के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीसी शर्मा, अपर कलेक्टर आदित्य रिछारिया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा सहित सभी पुलिस के अधिकारी और पुलिस जवान मौजूद रहे। इस वर्ष पैरा मिलिट्री फ़ोर्स और पुलिस के 220 जवानों, जिन्होंने इस वर्ष भारत देश की रक्षा देश के लिये अपने प्राणों का बलिदान दिया । उन्हें शहीद स्मारक पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिले भर के सभी पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
आपको बता दे कि आज से 63 साल पहले 21 अक्टूबर के दिन लद्दाख के हॉटस्प्रिंग सीमा पर सीआरपीएफ के जवानों की टुकड़ी ने चीनी सेना से लोहा लिया उस समय मे सीमित संसाधनों के बावजूद सीमा चौकी पर चीन को कब्जा नहीं करने दिया था ।उन वीर जवानों की याद में देशभर में 21 अक्टूबर को शहीद दिवस मनाया जाता है। स्थानीय पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में मार्चपास्ट कर पुलिस कर्मियों ने शहीद स्मारक के सामने शहीदों को सलामी दी साथ ही अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवम गणमान्य नागरिकों ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल ने बताया कि पैरामिलिट्री और पुलिस के जवानों ने देश की शहादत के लिए अपने प्राणों की बलिदान दिया है । उनको आज के दिन यहां नमन करते हैं और श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

Related Articles

Back to top button