धार्मिकमध्य प्रदेश

श्रीमद भागवत कथा 28 अक्टूवर से पं. अभिषेक शास्त्री के मुखारबिन्द से

सिलवानी। प्रसिद्ध सिद्धपीठ माॅ विजयासन कांच मंदिर होली चौक में 28 अक्टूवर से श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा व्यास पं. अभिषेक शास्त्री के मुखारबिन्द से होगी।
आयोजक समिति ने बताया कि 28 अक्टूवर को प्रातः 10 बजे कलश यात्रा काठिया मंदिर से कथा स्थल तक निकलेगी, तत्पष्चात कथा प्रारंभ होगी, कथा का समापन 3 नबंवर को होगा, 4 नबंवर को प्रसादी, कन्याभोज भंडारा होगा, कथा दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक होगी। श्री भागवत कथा पाठ पूजन पं अरूण शर्मा, पं. प्रशांत मुखरैया, पं. बलराम शास्त्री द्वारा सम्पन्न होगी। कथा के यजमान अंजली संदीप सेन, कुरवबाई मानसिंह कुशवाहा, नन्हीबाई हरकिशन कुशवाहा, रामप्यारी गुलाबसिंह कुशवाहा, सरोजबाई संतोष कुशवाहा ने समस्त श्रद्धालुओं से कथा श्रवण करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button