मध्य प्रदेश
अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा वैकल्पिक गौशाला की अनोखी पहल
सिलवानी। तहसील के ग्राम मुआर में विकास साहू जिला अध्यक्ष छात्र परिषद के नेतृत्व में महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें स्थानीय बरिष्ठ महानुभाव, शिवकुमार भार्गव, राजकुमार मेहरा नगराध्यक्ष, मुकेश साहू गौरक्षा प्रमुख सिलवानी, जित्तु विश्वकर्मा सिलवानी से सम्मलित हुए। आगामी संगठन के निर्देशों पर परिचर्चा उपरांत ग्राम मुआर में आवारा मवेशियों के प्रबंध हेतु वैकल्पिक गौशाला बनाने का निर्णय लिया गया। खंड के अंतर्गत आने वाले 20 ग्रामों में राष्ट्रीय बजरंग दल की समितियों के गठन का लक्ष्य लिया। जिसमें ग्राम के वरिष्ठजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
जिसमें मुख्य रूप से सोनू प्रजापति, हल्के, मदन भैया, हेंमंत महराज, जसरथ, राजेश रघुवंशी, अजमेर सिंह रघुवंशी, सुनील, बव्लू भैया, अभिषेक, नीतेश, मोहन, रमाकांत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ताओं ने भाग लिया।



