क्राइममध्य प्रदेश

डंपर और ट्रक की आमने-सामने हुई भिड़ंत 3 लोग घायल

सांची में होटल अपेक्षा के आगे पुलिया के पास की घटना
रिपोर्टर : नसीम अली
रायसेन ।
रविवार की सुबह 9 बजे के लगभग राष्ट्रीय राजमार्ग विदिशा भोपाल पर सांची के होटल उपेक्षा के आगे पुलिया के पास ट्रक और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, दोनों वाहनों में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सांची सरकारी अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर एक ड्राइवर को भोपाल रेफर कर दिया गया ।
घटना की सूचना के बाद सांची से पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार सांची के होटल अपेक्षा के आगे पुलिया के पास डंपर और ट्रक की आमने- सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और वाहनों में सवार तीन लोग घायल हो गए। सांची अस्पताल में भर्ती कराया गया हालत गंभीर होने पर एक ड्राइवर को भोपाल रेफर किया गया।

Related Articles

Back to top button