प्रधान मंत्री मार्ग की पुुलिया की साइडे धंसी, हादसे की आशंका
सिलवानी। देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेई ने देश के ग्रामों से मुख्य सड़कों से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना नाम से महत्वपूर्ण योजना प्रारंभ की थी। उनका सपना था कि गांबों में अच्छी सड़के बने क्योंकि अच्छी सड़के देश की प्रगति का आधार सड़क ही होती है। जब गांब की सड़के सही होगी तो ग्रामीणों को शहर की ओर पलापन नहीं करना पड़ेगा, वह अपनी जरूरतों का सामान सुगमता से निकटम नगर से ला सकते है। परंतु उनके सपनोे को अधिकारियों एवं ठेकेदारोे की मिलीभगत से पलीता लगाया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला सिलवानी में प्रकाश में आया है।
जानकारी के अनुसार राजमार्ग 15 सिलवानी बरेली मार्ग के पड़रिया खुर्द से मनकबाड़ा दूरी 5.45 किमी मार्ग का निर्माण उमाशंकर शर्मा उदयपुरा द्वारा किया गया। इस सड़क मार्ग पर ग्राम दैनी के पास गजंदा नदी पर बनी पुलिया के पास साइटों का रविवार की रात में काफी कटाव हो गया है। छत लटका हुआ है जो काॅटनवाल भी ध्वस्त हो गई। प्रधानमंत्री सड़को के निर्माण के साथ पांच साल तक उनके रखरखाब की जिम्मेदारी भी निर्माण एजेंसी की होती है। इसके बाद बाबजूद भी ठेकेदार द्वारा रखरखाब नहीं किया जाता है।
ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार ने निर्माण के बाद मुड़कर नहीं देखा और पुलिया और सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। रविवार की रात्रि में दैनी ग्राम से लगकर बहने वाली गजंदा नदी पर बनी पुलिया की साइटों का काफी कटाव हो गया है और काॅटनबाल भी क्षतिग्रस्त होकर बह गई। छत लटका हुआ है जो कभी किसी हादसे को जन्म दे सकता है। ग्रामीणों ने तत्काल ही मरम्मत कराये जाने की मांग की है।




