नफरत की राजनीति करने वालों को जनता सबक सिखाएगी, बड़वारा से मझगवां पहुंची भारत जोड़ो यात्रा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l अभा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में “भारत जोड़ो यात्रा” के समर्थन में बड़वारा क्षेत्र के विधायक विजय राघवेंद्र सिंह “बसंत सिंह” के नेतृत्व में बड़वारा से मझगवा 15 किलोमीटर की यात्रा निकाली गई ।
समापन के अवसर पर विधायक बसंत सिंह ने 50 वर्षों में पहली बार बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में “नफरत छोड़ो भारत जोड़ो” जैसे पवित्र उद्देश्य को लेकर यात्रा निकाली गई है।
जिला कांग्रेस ग्रामीण का जिलाध्यक्ष करणसिंह चौहान ने कहा नफरत की राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी को अब जनता सबक सिखाएगी।
जिला कांग्रेस शहर क जिलाध्यक्ष विक्रम खम्परिया ने सफल पदयात्रा हेतु विधायक बसंत सिंह सहित उपस्थित कांग्रेस जनो को बधाई दी।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुलाम जाफर ने कहा देश में अमन और भाईचारे का माहौल होना चाहिए बड़वारा ब्लॉक कांग्रेस के तत्वाधान में आयोजित पदयात्रा मे पधारे सभी पद यात्रियों का ब्लॉक अध्यक्ष अध्यक्ष सुनील सिंह बघेल ने आभार व्यक्त किया । आगे की पदयात्रा हेतु भारत जोड़ो यात्रा के जिला संयोजक विजेंद्र मिश्र जी को तिरंगा झंडा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर ढीमरखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष आनंद मिश्रा, सिद्धार्थ दीक्षित, डॉ राजेश चौहान, अंजन बख्शी, गोलू सिंह बघेल, विराट पांडे, स्वतंत्र चौरसिया, रवि अवस्थी सरपंच, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रंजीता सिंह, छुन्नी बाई कोल सरपंच, अमित गर्ग, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास निगम, एनएसयूआई अध्यक्ष मोहम्मद इजराइल, रामकृपाल शर्मा, विराट पांडे, अभिषेक दुबे, घन्नू शर्मा, नरेंद्र पटेल, गुड्डा मालगुजार सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थिति रहे।



