मध्य प्रदेश

गायों को पानी पिलाने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । थाना सुल्तानगंज अंतर्गत ग्राम पापड़ा में एक किसान का पुत्र शुक्रवार की शाम के समय अपनी पालतू गायों को तालाब किनारे पानी पिलाने गया था । तैरना नहीं जानने के कारण वह प्लास्टिक की कुप्पी लेकर गया था जिससे पानी भरकर वह गायों को पानी पिलाता । पानी भरते समय उसका पैर फिसल जाने से वह तालाब में गिर गया, पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता नारायण सिंह घोषी की सूचना पर थाना सुल्तानगंज में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पापड़ा निवासी अभिषेक घोषी पुत्र नारायण सिंह घोषी आयु करीब 22 वर्ष खेत पर गायों को पानी पिलाने के लिए कुप्पा लेकर गया था। तालाब से पानी भरते समय पैर फिसल जाने से करीब 14 फीट गहरे पानी में गिर गया तैरना नहीं जानने के कारण वह पानी में डूब गया। उस समय आसपास भी कोई नहीं था जो उसे बचा सकता। जब काफी समय बाद भी वह घर नहीं पहुंचा तो उसके पिता उसे खोजते हुए तालाब पर पहुंचे वहां जाकर देखा तो उसका बेटा तालाब के पानी में अतराता हुआ दिखा। और गाय वही आसपास घूमती नजर आए घटना की जानकारी लगते ही ग्राम के लोग वहां पर पहुंच गए । सरपंच मलखान सिंह के जरिए मोबाइल पर पुलिस को सूचना दी। सुल्तानगंज पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवा कर सुरक्षित रखवाया। ताकि शनिवार की सुबह पीएम कराया जा सके।
सुल्तानगंज थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच में लिया है प्रथम दृष्टया देखने से प्रतीत हुआ कि पानी में डूबने से मौत हुई है। शाम हो जाने के कारण शनिवार को शव का पीएम कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button