क्राइम

मृतक की हुई पहचान, अभिषेक चौबे जमुनिया उम्र 25 साल

ब्युरो चीफ : संजय द्विवेदी
ग़ैरतगंज । रविवार की रात्रि में लगभग बारह बजे गैरतगंज और बूढ़ागंज के बीच जय हिंद पेट्रोल पंप के सामने एक अज्ञात व्यक्ति को अज्ञात चार पहिया वाले वाहन ने कुचल दिया था। जिनसे उस व्यक्ति के घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई । ग़ैरतगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। जिसकी पहचान हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन से हुई मौत में मृतक की पहचान अभिषेक चौबे पिता विष्णु प्रसाद चौबे उम्र 25 साल निवासी जमुनिया (उचेरा) तहसील सिलवानी के रूप में हुई। मृतक दो भाइयो में छोटा और अविवाहित था। पिता की दो वर्ष पूर्व कोरोना से हुई थी। खेती किसानी कार्य करता था। घटना की जानकारी लगने पर परिजनों के रो रो कर बुरे हाल है।

Related Articles

Back to top button