मध्य प्रदेश

वनविभाग अमले पकड़ी जेसीबी, मामला राजस्व एवं वन विभाग के बीच अटका

सिलवानी। सिलवानी क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से वन विभाग की भूमि पर लगातार अतिक्रमण कर लोगोें द्वारा खेती की जा रही है। लगातार वनों का क्षेत्रफल घट रहा है, वृक्षों पर अंधाधुंध कुल्हाड़ी चलाई जा रही है। आने वाले दिनों में जंगल सिर्फ इतिहास बनकर रह जाएगा, ऐसा नहीं कि वनविभाग कुछ नहीं कर रहा है। वनविभाग यदाकदा कार्यवाही करता है। कई बार तो राजनैतिक हस्तक्षेप के कारण कार्यवाही भी रोकना पड़ती है। अब एक नया मामला सामने आया है वन विभाग ने अपने विभाग के नक्शे को मानते हुए वन भूमि अतिक्रमण के उद्देश्य झाडियों की सफाई करते हुये जेसीबी मशीन को जब्त किया तो वहीं किसान ने उक्त भूमि को राजस्व की बताते हुए अपने कागजात प्रस्तुत किये है। मामला दो विभागों के बीच होने से वनविभाग ने कार्यवाही की फाईल को उच्च अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र सहायक वृत्त सिलवानी की परिसर चौका में वन कर्मचारियों के सामूहिक वन भ्रमण के दौरान वन कक्ष क्रमांक पीएफ 608 की सीमा में मो. ताहिर पिता इलयाज ताज निवासी सिलवानी के द्वारा भूमि पर मेड़ बंधान साफ-सफाई का कार्य जेसीबी मशीन द्वारा कराया जा रहा था। मौके पर वन कर्मचारियों ने पहुंचकर मौका मुआयना किया तो पाया उक्त भूमि वन विभाग के नक्शे में है, तो मौके पर उपस्थित वन कर्मचारियों के द्वारा विधिवत् पंचनामा, जब्तीनामा तैयार किया गया प्रकरण जारी किया गया। उक्त भूमि वन विभाग के बीट मैप में पीएफ 608 में है, इसी आधार पर वन विभाग के द्वारा पालवा सफाई का वन अपराध प्रकरण क्रमांक 26962/11 जारी कर जेसीबी को जब्त किया गया। प्रकरण में जांच कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।
इस संबंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी रविन्द्र पाटीदार का कहना है कि सामूहिक गश्ती के दौरान वन भूमि पर जेसीबी मशीन से झाडियों की साफ सफाई की जा रही थी, उक्त भूमि वनविभाग के नक्शे में होने के कारण जेसीबी जब्त कर प्रकरण बनाया गया है। किसान द्वारा उक्त भूमि को राजस्व की बताते हुये कागजात प्रस्तुत किये गये है। मामला दो विभागों के बीच होने के कारण वरिष्ठ कार्यालय को अवगत कराया गया है।

Related Articles

Back to top button