मनोरंजन

नवीन व्यास ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 500 प्रतिभागियों में पाया प्रथम स्थान

मो.रफ़ी के गीतों में हासिल किया एक ओर मुकाम

रिपोर्टर : राकेश गौर गैरतगंज।
गैरतगंज।
नगर के सुरीली आवाज के सुप्रसिद्ध गायक नवीन व्यास ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित मो. रफ़ी सांग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने इस गायन प्रतियोगिता में 500 प्रतिभागियों में यह मुकाम हाँसिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से गैरतगंज का नाम गायन के क्षेत्र में शिखर पर पहुंचा है।
सदाबहार गीतों से हर दिलों पर वर्षो से राज करने वाले सुप्रसिद्ध गायक मोहम्मद रफ़ी के गीतों को अपनी आवाज़ में प्रस्तुत करने में महारथ हाँसिल कर चुके नगर के गीतकार नवीन व्यास ने फिर एक मुकाम हासिल कर नगर का नाम रोशन किया है।

बीते दिनों अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इमरान सुपर मेलोडियस वॉइस रायपुर ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मोहम्मद रफी के गीतों के गायन के लिय ऑनलाइन एक प्रतियोगिता आयोजित की थी। जिसमे भारत सहित अन्य देशों के गीतकारों को आमंत्रित किया गया। तथा 500 को चयन कर गीतों की प्रस्तुति देने को कहा गया। जिसमें गैरतगंज के नवीन व्यास ने भागीदारी कर मो रफ़ी के गीत की प्रस्तुति भेजी। उनके गीत की प्रस्तुति को प्रतियोगिता में शामिल देश के बड़े बड़े गीतकारों ने उन्हें प्रथम वरीयता देकर सम्मानित किया। तथा प्रमाण पत्र दिया गया। ग़ौरतलब है कि नगर के जाने माने गायक नवीन व्यास ने मो रफी के गीतों का गायन अनेक मंचो से किया है। दूरदर्शन सहित अन्य बड़े बड़े मंचो से उन्हें मो. रफी की उपाधि से कई बार सम्मानित किया जा चुका है। उनकी इस उपलब्धि पर नगर वासियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Back to top button