कृषिक्राइममध्य प्रदेश

यूरिया की बोरियों से भरा ट्रक पलटा, किसानों ने मचाई लूट

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
राजगढ़ । सोमवार की शाम को ट्रक पलटने के बाद खाद की बोरियां खेत में बिखर गईं, जिन्हें मौके का फायदा उठाकर वहां आसपास के किसानों ने लूट लिया। लूट की होड़ में लगे किसान बोरियां लेकर खेतों में भाग निकले। जिससे कई किसान खेतों में गिर भी गए, लेकिन लूट चलती रही।
जानकारी के अनुसार राजगढ़ जिले में सोमवार शाम को जीरापुर के पास खाद से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने से उसमें भरी यूरिया की बोरियां खेत में बिखर गईं। खाद देख आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। कई लोगों ने ट्रक से यूरिया की बोरियां उठाकर खेतों में दौड़ लगा दी। ट्रक के पलटने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खाद लूटकर ले जाने वालों को वहां से भगाया और विपणन संघ के अफसरों को बुलाकर खाद को सौंपा गया ।
किसान बोरियां लेकर खेतों में भाग निकले
ट्रक पलटने के बाद खाद की बोरियां खेत में बिखर गईं, जिन्हें मौके का फायदा उठाकर वहां आसपास के किसानों ने लूट लिया। लूट की होड़ में लगे किसान बोरियां लेकर खेतों में भाग निकले, जिससे कई किसान खेतों में गिर भी गए, लेकिन लूट चलती रही। घटना के दौरान लूटपाट की स्थिति देखकर ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को भगाया।
सूचना के बाद एसडीओपी आनंद राय, जीरापुर थाना प्रभारी मुकेश गोड़, माचलपुर थाना प्रभारी जितेंद्र अजनारे मौके पर पहुंचे। जिन्होंने खाद लूट रहे किसानों को भगाया और विपणन संघ के अधिकारी को बुलाकर उन्हें खाद के बचे कट्टों को सौंप दिया।

Related Articles

Back to top button