धार्मिकमध्य प्रदेश

श्री रामकथा में रामवनवास की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रोता

जैसीनगर में श्री लक्ष्मी विष्णु महायज्ञ का आयोजन
रिपोर्टर : कुलदीप चौरसिया
जैसीनगर । जैसीनगर में गृहस्थ संत आशीष जी महाराज के सानिध्य में चल रहे 11 कुंडीय श्री लक्ष्मी विष्णु महायज्ञ के साथ हो रही श्रीराम कथा के छठवें दिन भगवान श्रीराम के वनवास की कथा सुनकर स्रोताओं का हृदय द्रवित हो उठा।
कथा व्यास धर्मपथ गामिनी देवी पूज्या किशोरी जी के मुखारबिंद से चल रही राम कथा के छठवे दिन कथाव्यास देवी किशोरी जी ने भगवान राम के वनवास, भरत का राज्याभिषेक आदि का वर्णन किया। कथा व्यास ने भगवान राम के वनवास का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि दासी मंथरा ने कैकयी को पुत्र प्रेम के मोह पास में बांधते हुए राम के स्थान पर अपने बेटे भरत का राज्याभिषेक करने की बात कही। इसके बाद कैकयी ने राजा दशरथ द्वारा उसे दिए गए वचन की याद दिलाते हुए बेटे भरत का राज्याभिषेक ओर राम को 14 वर्ष का वनवास देने की बात कही। राम वनवास की हृदय विदारक कथा सुन उपस्थित श्रद्धालुओं के नेत्रों से अश्रुओं की धारा बह निकली।
जैसीनगर की गोवर्धन टोरिया पर 11 कुंडीय श्री लक्ष्मीनारायण विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा हैं, जिसमे यज्ञ सुबह 8 से प्रारंभ होता हैं एवं श्रीराम कथा दोपहर 2 बजे से शुरू हो जाती हैं। इसके साथ ही रात के समय बाहर से आये कलाकारों के द्वारा रामलीला का मंचन भी किया जाता हैं।

Related Articles

Back to top button