मध्य प्रदेश

सेल्समैन के द्वारा लगातार की जा रही हैं अनियमितता, उचित मूल्य दुकान से गरीबों के हक में डाल रहा डाका

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l ढीमरखेड़ा तहसील के अंतर्गत आने वाली सेवा सहकारिता समिति झिन्ना पिपरिया के द्वारा उचित मूल्य दुकान कोठी में पदस्थ सेल्समैन हल्के सैनी के द्वारा जमकर अनियमितता की जा रही हैं। न ही समय से राशन वितरित किया जाता हैं, न ही नमक और शक्कर वितरित की जाती हैं। ऐसा नहीं हैं कि ये मामला पहली बार आ रहा हैं इनके द्वारा लगातार गरीबों के हक में डाका डालने का कार्य किया जा रहा हैं। ग्रामीणो के द्वारा बताया गया कि न ही हमको नमक मिलता हैं न ही शक्कर मिलती हैं न ही गेहूँ मिलता हैं। ग्रामीणो ने बताया कि इनकी हमने अनेको बार शिकायत की लेकिन इनके ऊपर उच्चाधिकारी मेहरबान हैं। आखिर इनका वेतन तो 9 हजार रूपये हैं तो इनके द्वारा जगह- जगह जमीन कैसे खरीदी जा रही हैं। बगला का निर्माण तो ऐसे करवाया गया हैं मानो कुछ कहते ही नहीं बनता। जब इनका वेतन 9 हजार रूपये हैं तो आखिर इनके पास इतनी संपत्ति आयी कहां से जो कि जांच का विषय हैं पर इनकी जांच कहां से होगी जब ये उच्चाधिकारियों को समय-समय से खुराक देते रहते हैं। उच्चाधिकारी तो खुराक के बहुत शौकीन हैं। जब गरीबों को राशन ही नहीं मिलेगा तो गरीब अपने हक से हमेशा वंचित रहेगा सरकार कितना भी प्रयास क्यूं न कर ले लेकिन अगर कर्मचारी भृष्टाचार में लिप्त हैं तो सरकार की मंसा कभी नहीं पूरी होंगी। ग्रामीणो के द्वारा बताया गया कि साहब हम तो गरीब लोग हैं क्या कर सकते हैं जब हम कहते हैं कि हम आपकी शिकायत करेगे तो सेल्समैन हल्के सैनी के द्वारा कह दिया जाता हैं कि कटनी से बाहर मेरी शिकायत करना वरना! मेरा कुछ नहीं होगा अब सोचा जा सकता हैं कि आखिर इनका कटनी जिला के अंदर शिकायत करने में कुछ क्यूं नहीं हो सकता मतलब इनकी साठ- गाठ बहुत ऊपर तक हैं। बेचारे आदिवासी लोग हँसते हुए आते हैं उचित मूल्य दुकान की हमकों राशन मिलेगा पर बेचारे रोते हुए जाते हैं, क्यूंकि उनको राशन तो नहीं पर अपशब्दो का सामना करना पड़ता हैं। अभी तो इनके कारनामें की बानगी हैं।

Related Articles

Back to top button