क्राइम
कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों की हुई मौत
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
बैतूल l सोमवार को मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई l तीनो मृतक परतवाडा महाराष्ट्र के बताए जा रहे है l
बैतूल के भैंसदेही थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब स्टेट हाइवे पर डेढ़पानी के पास एक कार और मोटरसाइकिल की आमने सामने की टक्कर हो गई मोटर साइकिल पर तीन युवक सवार थे जिसमे दो युवकों की मौके पर मौत हो गई थी और एक युवक गंभीर घायल हुआ था उसकी भी अमरावती के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई l
भैंसदेही थाना के एसआई पवन कुमरे ने बताया की एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाया था l दुर्घटना में मृत हुए दो युवकों की शिनाख्त हो गई है जिसमे राज नागपुरे, अमित ठाकुर है और एक अन्य युवक की शिनाख्त की जा रही हैं।




