प्रशासन के कर्मचारी ही लगा रहे प्रशासन को चूना
रिपोर्टर : रामभरोसे विश्वकर्मा
मंडीदीप । मध्य प्रदेश सरकार की अनगिनत योजनाएं संचालित होती हैं जिसका उद्देश्य होता है कि हर गरीब तबके के लोगों को उसका लाभ मिले और ऐसा कुछ हद तक होता भी है पर सरकार की योजनाओ को सरकार के कर्मचारी ही अपनी कमाई का साधन बना लेते हैं जिसके कारण यह योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती दिखाई नजर आती है। जिसके कारण जरूरतमंदों तक इन योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पाता है। क्योंकि इन योजनाओं में भ्रष्टाचार चरम पर दिखाई नजर आता है।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना इसका सटीक उदाहरण दिखाई नजर आता है। मंडीदीप नगर पालिका के वार्ड नंबर 10 निवासी महिला कमल गणेश पति रामाराव गणेश का दो मंजिला मकान होने के बावजूद भी इन्हें मंडीदीप नगर पालिका के वार्ड नंबर 25 कॉलोनी वीडीबी में आवास योजना का लाभ दिया गया है। जिसकी लिखित शिकायत 8 माह पूर्व मंडीदीप नगर पालिका को की गई पर अभी तक सिर्फ नोटिस पर नोटिस की कार्रवाई का हवाला दिया जा रहा है। अभी तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सरकार के नुमाइंदे भ्रष्टाचार को लेकर कितने संजीदा दिखाई नजर आते हैं। वही जांच का विषय यह भी है कि नगर पालिका के किस अधिकारी द्वारा जांच कर इन्हें पात्र घोषित किया गया उस अधिकारी पर भी जांच उपरांत कार्रवाई होनी चाहिए। जिसको लेकर मुख्यमंत्री सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री के नाम शिकायती आवेदन भी दिया गया है वही मामला सामने आया है कि मंडीदीप नगर पालिका के वार्ड नंबर 14 के निवासी संजय पटेल का तीन मंजिला मकान होने के बाद भी इनका बीपीएल राशन कार्ड किस आधार पर बनाया गया वही इसकी लिखित शिकायत 2 माह पूर्व मंडीदीप नगर पालिका में की गई थी पर आज दिनांक तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई ना होना जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर संदेह पैदा करता है। वही जिस अधिकारी द्वारा सर्वे कर ऐसे व्यक्ति को पात्र बताया गया ऐसे अधिकारी पर भी उचित कार्रवाई होनी चाहिए। जबकि मंडीदीप नगर पालिका में ना जाने ऐसे कितने हे पात्र लोग हैं। जिनको प्रधानमंत्री आवास योजना एवं बीपीएल राशन कार्ड का लाभ मिलना चाहिए पर उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है जिससे आज भी पात्र अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं।
इनका कहना है
मेरे द्वारा 2 माह पूर्व मंडीदीप नगर पालिका में गलत जानकारी देकर राशन कार्ड बनवाने वाले संजय पटेल के राशन कार्ड को जांच कर निरस्त करने के लिए आवेदन दिया गया था पर अभी तक उक्त आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
महेंद्र शेरिया शिकायतकर्ता
देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सपना है की हर गरीब को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलना चाहिए जिससे हर गरीब के पास पक्का मकान हो पर यदि किसी अपात्र को इस योजना का लाभ दिया गया है तो उसकी जांच होनी चाहिए
पंचम अहिरवार वार्ड नंबर 10 पार्षद मंडीदीप नगर पालिका
प्रदेश सरकार हर पात्र हितग्राही को इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। भी जिन अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अपात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाया गया है। जांच कर ऐसे अधिकारियों पर उचित कार्यवाही होनी चाहिए।
गणेश मालवीय, राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान प्रदेश संयोजक भाजपा



