मध्य प्रदेश

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष सूरज दोहरे ने किया बालक छात्रावास का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । अनुसूचित जाति जनजाति बालक छात्रावास का निरीक्षण भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष सूरज दोहरे द्वारा किया गया । उन्होंने छात्रावास में शासन की योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विद्यार्थियों से जानकारी ली, छात्रावास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया छात्रों से रूबरु होकर उन्हें शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
जिला अध्यक्ष द्वारा बच्चों को सर्दी में गर्म पानी पीने एवं गर्म पानी से नहाने की सीख दी गई । श्री दोहरे ने विधायक ठाकुर रामपाल सिंह के द्वारा बेगमगंज बस स्टैंड पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा करवाने पर उन्हें प्रदेश का पहले विधायक बताया जिन्होंने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण पुरजोर तरीके से कराया साथ ही वीरांगना अवंती बाई लोधी, वीर महाराणा प्रताप, मां कर्मा देवी की मूर्ति का अनावरण भी प्रदेश के मुखिया के कर कमलों से कराया इसके लिए उन्होंने विधायक श्री सिंह के लिए कृतज्ञता प्रकट की।
छात्रावास अधीक्षक परसराम अहिरवार द्वारा छात्रावास सहित तहसील के अन्य छात्रावासों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराते हुए शासन के द्वारा छात्रावास में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन पूरन सिंह अहिरवार द्वारा किया गया एवं आभार परसराम बेरवा द्वारा व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button