केंद्रीय सहमंत्री राजेश तिवारी ने सभी खंड प्रखंड की बैठक ली
सिलवानी । शुक्रवार को नगर के सरस्वती नगर में हित चिंतक अभियान को लेकर केंद्रीय सह मंत्री राजेश जी तिवारी ने सभी खंड प्रखंड की बैठक ली एवं विश्व हिंदू परिषद मध्य भारत प्रांत के हित चिंतक अभियान को लेकर सभी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर संगठन के बारे में जानकारी ली। जैसा कि विश्व हिंदू परिषद का विशेष अभियान हित चिंतक अभियान 6 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक जारी रहेगा। जिसमें सभी संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन की बात को रखते हुए संपर्क करना है। संगठन का विशेष हिंदू समाज की सेवा करने में संस्कारों को विकसित करने साथ-साथ सेवा कार्य की प्रेरणा में सहभागी बनना, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में अथक प्रयासों के साथ अपार सफलता को प्राप्त करना, साथ ही विश्व हिंदू परिषद अपने मूल मूल्यों विश्वासों और पवित्र परंपराओं की रक्षा के लिए गौ रक्षा हिंदू मठ मंदिर ईसाई चर्च द्वारा हिंदुओं का धर्मांतरण इस्लामी आतंकवाद रोहिंग्या घुसपैठ लव जिहाद जैसों के ऊपर सतत कार्य करते हुए हिंदू समाज की अदम्य शक्ति को जागृत एवं संगठित करने की ओर अग्रसर रहता है। इन सभी चर्चाओं को लेकर आज विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सह मंत्री राजेश जी तिवारी, प्रांत सुरक्षा प्रमुख एवं विभाग संयोजक जस्सी जी अटवाल, विभाग सह मंत्री दौलत जी, विभाग संयोजक एवं जिला मंत्री मोनू जी, मठ मंदिर प्रमुख महेश नामदेव, जिला प्रचार प्रमुख आशीष पांडे, गजेन्द गुप्ता बैठक में उपस्थित रहे । जहां पर विभिन्न योजनाओं को लेकर चर्चा की गई एवं सभी संगठन मंडल के कार्यकर्ताओं से जानकारी लेकर उन्हें आगे अच्छे से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया ।साथ ही उन्होंने आज हित चिंतक अभियान के तहत रसीद काटकर योगदान देने वालों को धन्यवाद भी प्रेरित किया। वहीं प्रखंड अध्यक्ष राहुल नामदेव , अनुराग राय, मुकेश साहू , सुनील नामदेव , नीरज जोशी, भूपेंद्र विश्वकर्मा, नीलेश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।




