क्राइम

प्रेमी शिक्षक ने खिलाया जहरीला फल, तड़प-तड़प कर तोड़ दम, फिर कुएं में फेंक दी लाश

रेप के बाद हत्या : 14 साल की प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को रास्ते से हटाने दिया अंजाम
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
शहड़ोल। गुरू और शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने का दिल दहला देने वाली घटना एमपी के शहडोल जिले से सामने आई है। जहाँ एक शिक्षक के 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ अवैध संबंध थे, जब प्रेमिका गर्भवती हो गई, तब वो शादी के लिए दबाव बना रही थी. इसलिए उसे रास्ते से हटाने के लिए जहरीला पदार्थ खिलाकर दर्दनाक मौत दे दी। फिर उसे कुएं में फेंक दिया पुलिस ने नाबालिग से साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में प्रेमी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल जैतपुर थाना क्षेत्र के दरसिला चौकी के ग्राम खांडा के रहने वाले 29 वर्षीय शिवेंद्र सिंह कंवर उर्फ गुड्डा का पड़ोस में रहने वाली 14 साल की लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग था। उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए, जिस स्कूल में छात्रा पढ़ती थी, उस स्कूल में पूर्व में आरोपी अतिथि शिक्षक के रूप में पढ़ाता था। इस दौरान दोनों एक दूसरे के संपर्क में आए और प्रेम प्रसंग हो गया।
जब छात्रा के गर्भ ठहर गया और वो शादी के लिए दबाब बनाने लगी, तब उसे रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाई। छात्रा को 13 नवंबर को पड़ोस के खेत के झाड़ियों में मिलने बुलाया, जहां दोनों में गर्भ ठहर जाने को लेकर विवाद हुआ। आरोपी गुड्डा ने योजना के तहत छात्रा को गर्भ से निपटारा दिलाने के लिए एक जहरीला जंगली फल खिला दिया। जिससे गर्भपात हो जाएगा।
जहरीले जंगली फल को खाने के बाद छात्रा की तड़प-तड़प के मौत हो गई। छात्रा की लाश को कुएं में फेंक कर मौके से भाग निकला। इस दौरान छात्रा का पता नहीं लगने पर परिजनों ने जैतपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 4 दिन लापता रहने के बाद नाबालिग छात्रा का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई थी। इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करने के लिए 2 डीएसपी, 6 टीआई की एसआईटी टीम गठित की गई थी। घटना के 4 दिन बाद पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की जानकारी के लिए क्लिक करे

नाबालिग बच्ची की नग्न अवस्था मे शव मिला, 4 दिन से लापता थी बच्ची

Related Articles

Back to top button