खेल

तेजगढ़ में मुख्यमंत्री कप आयोजन हुआ सम्पन्न, चमचमाती ट्राफी, मेडल्स पाकर खिलाड़ी हुए खुश

खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को देखकर अतिथि हुये अचंभित, दी शाबाशी
रिपोर्टर : भगवतसिंह लोधी
तेजगढ़ । खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खिलाड़ियों को अनेक अवसर प्रदान किए जाने के उद्देश्य से दमोह जिले के समस्त विकासखण्डों में निर्धारित तिथियों में मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। उसी तारतम्य में 25 और 26 नवम्बर को तेन्दूखेड़ा विकासखण्ड मुख्यमंत्री कप का आयोजन तेजगढ़ में सम्पन्न हुआ। इसी क्रम में कबड्डी बालिका मैं हायर सेकंडरी स्कूल तेजगढ़ विजेता, उपविजेता सरस्वती शिशु मंदिर तेजगढ़ रही, कबड्डी बालक वर्ग मे माढ़नखेड़ा विजेता, उपविजेता एम एस करौंदी, फुटबॉल में मिडिल स्कूल समदई विजेता , उपविजेता मिडिल स्कूल तेजगढ़ , वॉलीबॉल बालिका में विजेता मिडिल स्कूल तेजगढ़ उपविजेता सरस्वती शिशु मंदिर तेजगढ़ रही , बालक वर्ग में विजेता सरस्वती शिशु मंदिर तेजगढ़ उवविजेता तारादेही रही , खोखो बालक में विजेता झलौन उपविजेता हर्रई , बालिका खोखो में विजेता हर्रई उपविजेता सरस्वती शिशु मंदिर तेजगढ़ रही । एथलेटिक्स खेल में 100 मीं बालक में दशरथ प्रथम, विजय दूसरा, गौरव तीसरा, बालिका में अमरीन खान प्रथम , शिवानी द्वितीय, रजनी तृतीय , 200मीं संतोष मिंज प्रथम , बालिका में मोहनी प्रथम , 400 मीं आशीष बेन प्रथम, बालिका में मेंसी लोधी, 1000 मी में मनोज यादव प्रथम, बालिका में रचना सिंह , लांगजम्प में अनिकेत प्रथम बालिका में खुशी यादव, प्रथम , पुरूष शाटपुट (5 कि.ग्रा.) में प्रथम रंजीत बलिका में सोनम मिंज, जैवलीन (700 ग्राम) में प्रथम मनीष पॉल , बालिका में खुशबू राजपूत, आदि खिलाड़ियों ने स्थान लगाया ।
इस आयोजन में लगभग 1 सैकड़ा से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रताप सिंह पूर्व विधयक ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेल खेलने के लिए प्रेरित किया। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चे खेल के माध्यम से भी अपना भविष्य बनाये ।
शिक्षा विभाग से बीआरसीसी जीपी झरिया ने बताया कि इस वर्ष मुख्यमंत्री कप का आयोजन चार चरणों में जा रहा है। जिसका प्रथम चरण में विकासखण्ड स्तर पर कबड्डी, खो-खो, व्हॉलीबॉल, फुटबॉल व एकल विद्या में एथलेटिक्स व कुश्ती की आयोजित की जा रही है। विकासखण्ड स्तर पर विजेता अथवा चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री कप में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल एवं व्हॉलीबॉल में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दलों को क्रमशः राशि 1 लाख रुपए, 75 हजार रुपए एवं 50 हजार रुपए तथा एथलेटिक्स, कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर प्राप्त करने वाले बालक अथवा बालिका को क्रमशः 10 हजार, 7 हजार एवं 5 हजार नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में प्रताप सिंह , जी.पी. झरिया बीआरसीसी जे.एल. अहिरबाल प्राचार्य, महेंद्र दीक्षित, संतोष प्रधान, हरि सींग यादव BDC, कैलाश सेठ, हीरा सिंह, बारीबाई धुर्वे, अनूप सींग, दिलीप, मुकेश, खेत सिंह, आरिफ, रूप, साबिर नबाब, शिवानी गौतम के अलावा खेल प्रेमियों की उपस्तिथि रही ।
प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों व अतिथियों का आभार व्यक्त तेंदूखेड़ा खेल प्रभारी शैलेन्द्र चौधरी ने किया।

Related Articles

Back to top button