मध्य प्रदेश
केंद्रीय राज्य मंत्री एवं जबेरा विधायक ने किया सड़क भूमि पूजन
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । केंद्रीय राज्य मंत्री ने जबेरा विधायक की मौजूदगी में करनपुरा से जोगनकुण्ड सड़क का भूमि पूजन केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी की मौजूदगी में ग्राम करणपुरा से जोगनकुंड सिद्ध धाम तक दो करोड़ 19 लाख 49 हजार की लागत से 2 पॉइंट 80 किलोमीटर की सड़क का शिलान्यास भूमि पूजन किया किया गया है । पक्की सड़क निर्मित हो जाने से सिद्ध धाम जोगन कुंड तक आवागमन में बेहतर सुविधा प्राप्त होगी ।
इस अवसर पर जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा विकास के निर्माण कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के साथ ही समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।



