सियरमऊ के छात्रों ने विधायक रामपाल सिंह को महाविद्यालय की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
सियरमऊ । मढई मेले में जा रहे क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत को सियरमऊ शासकीय हायर सेकेंड्री स्कूल के छात्र छात्राओं के द्वारा रोककर महाविद्यालय की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
बता दें कि 12वीं के बाद छात्रों को अपनी आगे की पढ़ाई को लेकर सिलवानी या सुल्तानगंज जाना पड़ता है जोकि सियरमऊ आंचल से 15 और 20 किलोमीटर की दूरी पर है। इस दूरी की समस्या को लेकर सियरमऊ आंचल में आदिवासी बहुमूल्य छात्रों की संख्या अधिक होने के कारण पास में ही सियरमऊ में महाविद्यालय की मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपालसिंह राजपूत को आवेदन दिया।
12वीं के बाद हायर सेकेंड्री स्कूल सियरमऊ से प्रतिवर्ष 100 से अधिक छात्रों को दूरी की समस्या होती है जोकि आदिवासी बहुमूल्य के छात्रों के लिए बड़े ही कठिनाई का विषय बना हुआ है। इसी को लेकर विधायक को छात्रों ने अपनी आगे की पढ़ाई के लिए सियरमऊ महाविद्यालय की मांग की है।
वही शासकीय हाई स्कूल सियरमऊ के प्राचार्य मनोज शाह ने बताया कि सियरमऊ में महाविद्यालय खुलता है तो क्षेत्र के लिए और छात्रों के लिए खुशी का पल होगा।
ज्ञापन सौंपने वालों में कुमारी प्रिया शाह, श्रद्धा शुक्ला, धर्मेंद्र ठाकुर, प्रीति सेन, सोमेश ठाकुर, एवं समस्त छात्र परिषद शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सियरमऊ की ओर से ज्ञापन सौंपा गया।



