नगर देवरी के एलएन साहू बने साहू समाज के युवा संभागीय सचिव
रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
देवरी । मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू बाड़ी ने संगठन का विस्तार करते हुए सभी को जिम्मेदारियां देकर समाज के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, शैक्षणिक विषयों को लेकर चिंतन के साथ समाज की जिम्मेदारी सौंपी है। मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा के संरक्षक बटनलाल साहू, हेमराज साहू, राम नारायण साहू, मुख्य सलाहकार रमेश के साहू, कार्यवाहक अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, महामंत्री रमेश साहू, अतिरिक्त महासचिव हितेश साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवदयाल साहू, युवा प्रदेश अध्यक्ष कमलेश साहू, रायसेन जिला अध्यक्ष महेश साहू, महामंत्री चंद्र मोहन साहू, तहसील अध्यक्ष लालजी साहू की अनुशंसा पर देवरी के युवा समाजसेवी लक्ष्मीनारायण साहू को मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा युवा प्रकोष्ठ का भोपाल संभाग का सचिव बनाया गया।
इनकी नियुक्ति से समाज में खुशी की लहर दौड़ गई जो जिम्मेदारी पदाधिकारियों द्वारा दी गई है उसे सब मिलकर निर्वहन करेंगे । प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू का आभार व्यक्त करते हुए लक्ष्मीनारायण साहू को बधाई दी वधाई देने वालो में, देवरी तहसील अध्यक्ष लालजी साहू देवरी, समाज नगर अध्यक्ष पप्पू साहू, राजू साहू, मुनीम साहब, विजय साहू, नारायण सेठ, संजीव साहू, नारायण साहू, संदीप साहू, राजेश साहू, अंकित साहू, सोनू साहू, अमित साहू अभिषेक साहू आदि सामिल थे।



