प्रभारी मंडी सचिव की अवैध बसूली के खिलाफ भगवती मानव कल्याण संग़ठन ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन
आरोप अवैध तरीक़े से वाहन चेकिंग करते है बसूली निजी वाहन पर लिख रखा मध्यप्रदेश शासन
रिपोर्टर: भगवत सिंह लोधी
जबेरा । तेन्दूखेड़ा भगवती मानव कल्याण शाखा तेंदूखेड़ा के सदस्यों ने मंगलवार को जनसुनवाई में अनुविभागीय अधिकारी को आवेदन दिया है जिसमें प्रभारी मंडी सचिव महिपाल सिंह द्वारा मंडी चेकिंग के एवज में अवैध बसूली करने का आरोप संग़ठन सदस्यों ने लगाया है।
ज्ञापन में बताया महिपाल सिंह रात 12 बजे से सुबह तक तेन्दूखेड़ा के नरगवा से लेकर पंडा बाबा के बीच निजी बाहन लेकर सिविल ड्रेस में निजी आदमियों के साथ खड़े रहते हैं हैरानी की बात तो यह है जिस वाहन से चेकिंग करते हैं वह उनकी निजी वाहन है मध्यप्रदेश शासन लिखवाए हुए हैं। जबकि इनकी बोलेरो मंडी में अधिकृत नही है। मध्यप्रदेश शासन लिखना गैर कानूनी है।आवेदन में लोगो के अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं जिसमें राजीव जैन ने बताया कि करीब 2 बजे रात में गुड़ लेकर जा रहा था कि तभी निजी लोगो ने गाड़ी रोकी वाहन की मंडी ले चलो कार्यवाही करने का दबाव बनाया और जब हम लोग मंडी वाहन ले जाने लगे तो निजी लोगों के द्वारा ले देकर मामला रफा-दफा करने की बात करते हुए 1200 रुपये की अवैध वसूली की गई। मोहन साहू सुहेला निवासी ने बताया कि एक दिन हम अपनी फसल को बेचने दो गाड़ियों में तेन्दूखेड़ा मंडी ले जा रहे थे कि झलोन में तीन स्टार लगे अधिकारी ने हमसे 800 रुपये ले लिए थे और कह रहे थे नही तो लायसेंस बताओ। हमारा काम नया नया था इसलिये ₹ दे दिए थे। शहपुरा निवासी प्रवीण जैन ने बताया कि एक दिन तेन्दूखेड़ा में भी मुझसे स्टैंड पर रोक कर पैसे लिए थे 1000 रुपये कोई बात चीत नही हुई है। इस तरह की अवैध वसूली की शिकायतों पर किसान मोर्चा के ब्लाक अध्यक्ष फूल सिंह ठाकुर अन्य सदस्यों ने जन सुनवाई में प्रभारी मंडी सचिव महिपाल के खिलाफ एक लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
एसडीएम अविनाश रावत ने कहा कि संग़ठन के माध्यम से आवेदन प्राप्त हुआ है जरूरी कार्यवाही की जाएगी। प्रभारी मंडी सचिव महिपाल सिंह का पक्ष जानने के लिये फोन लगाया तो उन्होंने बताया कि भगवती मानव कल्याण से कह देना की जितने आरोप लगाना चाहते हैं लगा ले ओर हमे कुछ नही कहना है और फोन कट कर दिया।




