पर्यावरणमध्य प्रदेश

मौसम के बिगडे मिजाज से सिकडुन बढी, किसानो के माथे पर चिंता की लकीरे

रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईंखेड़ा। मध्यप्रदेश में चक्रवर्ती तूफान मेड्स के कारण मौसम मै अचानक बदलाव आने से सिकडुन ठंड बढ गई। लोगों ने ठंड से बचने के लिए गरम कपडा और आग का सहारा लेने मजबूर कर दिया है। दुकानो पर गरम कपडों की खरीदी बढ गई। विगत रात्रि को वारिश की फुआरे हल्की बूंदाबांदी हुई थी । वारिश होने पर गन्ना कटाई के लिऐ आये मजदूरों को खुले में पडे रहने के कारण परेशानी आयेगी। छोटे छोटे बच्चे ठंड से हालाकान होगे। वहीं धान के किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें पड रही । अधिकांश किसानों का माल तुलाई के लिए वेयर हाऊसों में तुलाई के इंतजार मै खुला पडा है। विगत दिवस नरसिंहपुर कलेक्टर के साईखेडा आगमन पर वेयर हाऊस पहुचकर मौसम के बदले मिजाज को चिंता व्यक्त करते हुये अधिकारियों को खुले में पडी धान को शीघ्र तौलने और रखरखाव करने के निर्देश दिये थे । किसानों को भी त्रिपाल, पन्नी रखने की सलाह दी थी।

Related Articles

Back to top button