शासकीय पालिटेक्निक कालेज में विधिक साक्षरता शिविर में छात्र-छात्राओं को कानूनी बारिकियों से अवगत कराया
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार झिंझरी जेल के पीछे शासकीय पालीटेक्निक कालेज में समाजसेवी रेखा अंजू तिवारी द्वारा विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रभारी माननीय न्यायाधीश/सचिव दिनेश नोटिया ने छात्र छात्राओं को उनके मौलिक अधिकारों के साथ ही उनके कर्तव्यों से अवगत कराया और विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं नालसा एवं सालसा संबंधी जानकारी देते हुए समझाया कि अनुशासन ही कानून हैं इसका पालन प्रत्येक व्यक्ति को पूरी ईमानदारी निष्ठा व लगन विश्वास के साथ करना चाहिए l समाजसेवी रेखा अंजू तिवारी ने बच्चों को टू व्हीलर वाहन संबंधित लायसेंस बनवाने हेतु प्रेरित किया और सी एम हेल्पलाइन नंबर 1090 घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, बाल संरक्षण पास्को एक्ट, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 साइबर एक्ट के साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 15100 पर कॉल कर निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने हेतु बच्चों को उत्साहित करते हुए उन्हें अपने जीवन को सुखमय बनाने व सुरक्षित रखने हेतु कानूनी बारीकियों से अवगत कराया। उक्त कार्यकम की अध्यक्षता शासकीय पालीटेक्निक कालेज प्राचार्य डॉ नरेन्द्र वानखेड़कर ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को पढ़ाई-लिखाई के साथ ही कानून संबंधित महत्वपूर्ण नियमों का कठोरता से पालन करने हेतु दृढ़ संकल्प दिलाया l इस दौरान माननीय न्यायाधीश दिनेश कुमार नोटिया एवं समस्त मचांसीन अतिथियों का आभार व्यक्त शासकीय पालीटेक्निक कालेज शिक्षिका गीतांजलि गौतम ने किया l जिला विधिक साक्षरता शिविर में विशेष सराहनीय सहयोग जूनियर अधिवक्ता सुश्री प्रदीपिती राज सिन्हा, दिव्य मिश्रा सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पदाधिकारी राजनिवास पांडे, संदीप तिवारी सहित सभी विद्यार्थियों की गरिमामय उपस्थिति में विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न हुआ।



