मध्य प्रदेश
बाबूलाल नेमा सेवानिवृत शिक्षक का निधन
सिलवानी। नगर के वरिष्ठ शिक्षाविद समाजसेवी श्री बाबूलाल नेमा सेवानिवृत शिक्षक का रविवार की शाम दुःखद निधन हो गया है।
जिनकी अंतिम यात्रा सोमवार को प्रात: 10.30 बजे उनके निज निवास वार्ड 9 होली चौक सिलवानी से निकाली जाएगी एवं गांधीनगर वाले श्मशान घाट ले जाई जाएगी।
वह अपने पीछे चार पुत्रों योगेंद्र नेमा, सुरेंद्र नेमा, राघवेंद्र नेमा एवं माघवेंद्र नेमा एवं पत्नी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए है।



