धार्मिकमध्य प्रदेश

श्री सम्मेद शिखर पारसनाथ जी पारसनाथ पर्यटन स्थल घोषित बिरोध मे दिसंबर जैन समाज बांदकपुर सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । बांदकपुर झारखंड राज्य में स्थित जैन समाज के तीर्थ श्री सम्मेद शिखरजी पारसनाथ पर्वत राज को झारखंड सरकार और केंद्र सरकार को पर्यटन स्थल घोषित किया जिसके बाद से ही पूरे देश में जैन सरकार के इस निर्णय का बिरोध कर रहीं हैं। रविवार को बांदकपुर के जैन समाज ने अपनी अपनी दुकानें बंद रखीं और बांदकपुर के बड़े जैन मंदिर से बड़ी संख्या में जैन समाज के लोगों ने श्री सम्मेद शिखर को पर्यटन क्षेत्र बनाने के विरोध में राष्ट्रपति जी के नाम ज्ञापन सौंपा गया । जिले के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र बांदकपुर धाम में स्थानीय दिगंबर जैन समाज बांदकपुर के द्वारा भारत के राष्ट्रपति जी, प्रधानमंत्री, झारखंड के मुख्यमंत्री के नाम बांदकपुर पुलिस चौकी में नायब तहसीलदार उदेनिया को एक ज्ञापन दिया गया । जिसमें जैन धर्म के 20 तीर्थंकर स्थल अनंत संतों की मोक्ष स्थली श्री सम्मेद शिखरजी को जैन धर्म का सबसे पवित्र तीर्थ क्षेत्र माना जाता है जिसकी पवित्रता को नष्ट करने के लिए झारखंड सरकार की अनुशंसा पर केंद्रीय वन मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना क्रमांक 2795 दिनांक 2.6.19 को अबिलंब रद्द किया जाए। तीर्थ क्षेत्रों को मांस मदिरा की बिक्री से मुक्त रखा जाए व पर्वतराज की वंदना को जाने वाले मार्ग का अतिक्रमण अतिशीघ्र हटाया जाए वहां पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा की जाए। इस संबंध में संपूर्ण देश कि जैन समाज द्वारा अपने अपने गांव व् शहर में रैली निकालकर ज्ञापन दिया जा रहा है ।
इस संबंध में बांदकपुर जैन समाज ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर एक रैली दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ कर संपूर्ण गांव में भ्रमण कर पुलिस चौकी बांदकपुर पहुंची वहां उपस्थित नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया ज्ञापन देने में समाज के अध्यक्ष सुनील कुमार डबुल्या, मथुरा प्रसाद जैन, प्रकाशचंद्र जैन, शरद डबुल्या, अनुज सिघई, श्रीपाल जैन, संजय जैन, राहुल जैन, निपुण जैन पत्रकार, अनुराग जैन, अमन, आकाश, शुभम, पीयूष, राजा, सचिन, दीपांशु, विवेक, महिला मंडल से सुनीता डबुल्या, रीना जैन, सुलेखा, अर्चना जैन, प्रभारानी सेलट, प्रियंका जैन, मनीता जैन, पूनम डबुल्या, समीक्षा सिघई, सुधा, सरोज जैन, बालिका मंडल से शानू जैन, बोली डबुल्या, मानसी, आस्था सहित सम्पूर्ण जैन समाज की पुरूष महिलाये बच्चे बालिका सहित बड़ी संख्या उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button