मध्य प्रदेशहेल्थ

वैश्विक महामारी को कोरोना को लेकर विधायक ने किया सिविल अस्पताल का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । वैश्विक महामारी कोविंड एक बार फिर अपने पैर पसार रही है। प्रदेश एवं केंद्र सरकार बीमारी से निपटने के लिए पूरी तरह अलर्ट है। और सभी जगह व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं जहां एयरपोर्ट पर बाहर से आने वालों की जांच शुरू कर दी गई है वही अस्पतालों में इससे निपटने के लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिए गए हैं इसी तारतम्य में क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह जन प्रतिनिधियों के साथ अचानक सिविल अस्पताल पहुंचे और अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर ऑक्सीजन प्लांट को खुलवा कर और चालू करवा कर देखा, ऑक्सीजन प्लांट पर साफ सफाई रखने के निर्देश संबंधित को दिए। अस्पताल के लेखा-जोखा रजिस्टर का निरीक्षण भी किया मरीज भर्ती कक्ष में जाकर मरीजों की कुशलक्षेम पूंछी उनसे इलाज के बारे में जानकारी ली और मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अस्पताल में साफ-सफाई को और ज्यादा अच्छा बनाने के लिए 2 सफाई कर्मचारियों की भर्ती रोगी कल्याण समिति के माध्यम से करने के निर्देश सीबीएमओ अनील कुमार को दिए। साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी निर्देशित किया कि वह लोगों को सोशल डिस्टेंस, बार-बार हाथों को सेनीटाइज या साबुन से धोने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ज्यादा देर नहीं रुकने आदि बातों के लिए जागृत करें क्योंकि सुरक्षा से ही बचाव है। उन्होंने सिविल अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ को भी आवश्यक हिदायत दी।
तत्पश्चात 100 बिस्तर वाले अस्पताल के नवीन भवन के निर्माण कार्य का जायजा लिया उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता को देखा और संबंधित ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम अभिषेक चौरसिया, नपा अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, वार्ड पार्षद अजय जैन, सुदर्शन घोसी, प्रवीण जैन,अजय जाट, राजीव दुबे, कमल साहू, सुरेश ताम्रकार, राकेश भार्गव, जगदीश लोधी, राजेंद्र सोलंकी एडवोकेट, डॉ जितेंद्र तोमर, हरि सिंह साहू, गुलाब रजक, शोभाराम नगरिया, आदर्श शर्मा, बिट्टू जैन, सत्यजीत दुबे, लोक राज सिंह ठाकुर, अमर सिंह शाक्य समेत अनेकों कार्यकर्ता साथ थे।

Related Articles

Back to top button