मध्य प्रदेश

भाजपा मंडल नोहटा मे सेवा समर्पण दिवस मनाया गया

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह, नोहटा। भारतीय जनता पार्टी नोहटा मंडल द्वारा एवं नोहटा मंडल के समस्त बूथों पर श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी का जन्मदिवस सेवा समर्पण दिवस के रूप मे मनाया गया बही किसान मोर्चा द्वारा 10 किसानो का श्रीफल एवं पुष्प से सम्मान किया गया विधायक धर्मेंद्र सिंह ने कहा की आज हमें पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी योजनाओं का लाभ मिल रहा है उन्होंने कई योजनाए चलाई जो आज भी हम सभी को उन योजनाओं का लाभ मिल रहा है, मंडल अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने अटल जी की योजनाओं का विस्तार से वर्णन किया एवं कहा की हमें उनके पद चिन्हो पर चलना चाहिए, देश के प्रति समर्पण का भाव रखना चाहिए कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी,जिला मंत्री उत्तम सिंह, मंडल अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष निज़ाम सिंह,प्रेम सिंह राजपूत, संतोष गोयल, लेकन सिंह महामंत्री किसान मोर्चा, युवा मोर्चा अध्यक्ष भूपेश गंधर्व, सुनीला सोनी महिला मोर्चा अध्यक्ष, कढ़ोरीसिंह, किशन सिंह, भोला सिंह, भानू गंधर्व इसी प्रकार मौसीपुरा बूथ पर खलक सिंह, धनसिंह, सदर, सरपंच प्रतिनिधि लखन सिंह आदिवासी, दान सिंह, विनोद सिंह, राघवेंद्र सिंह, राघवेंद्र लोधी, हेमराज सिंह सहित भाजपा के ज्येष्ठ, श्रेष्ठ कार्यकर्त्ताओ की उपस्थिति रही

Related Articles

Back to top button