मध्य प्रदेश

महिला के पंच चुनाव लड़ने पर जनपद सदस्य ने लगाई आपत्ति, फर्जी दस्तावेज सहित दो जगह मतदाता सूची में नाम जुड़े होने के लगाए आरोप

रिपोर्टर : कुलदीप चौरसिया
बकस्वाहा । बकस्वाहा जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक 19 से जनपद सदस्य रामधर सिंह राजपूत ने माया/स्वतंत्र श्रीवास्तव के ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 10 से पंच के चुनाव लड़ने पर आपत्ति दर्ज कराई हैं।
जनपद सदस्य रामधर सिंह राजपूत का आरोप हैं कि माया श्रीवास्तव ने फर्जी दस्तावेज के सहारे पंच का फॉर्म भरा हैं। साथ ही उनका आरोप हैं माया/स्वतंत्र श्रीवास्तव का नाम दो-दो जगह मतदाता सूची में जुड़ा हुआ है, उन्होंने बताया माया श्रीवास्तव का नाम बकस्वाहा ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में होने के साथ साथ केशवगंज वार्ड नगर पालिका सागर की मतदाता सूची में भी जुड़ा हुआ हैं जिस पर उन्होंने आपत्ति लगाई हैं।
इस सम्बंध में मीडिया ने तहसीलदार से बात की तो तहसीलदार ने निर्वाचन गाइड लाइंस का हवाला देते हुए कहा आपत्तिकर्ता निर्वाचन के उच्च अधिकारी के समक्ष आपत्ति प्रस्तुत करें।

Related Articles

Back to top button