खेल

नई प्रतिभाओं को मौका देने के उद्देश्य से 12 दिवसीय “सांसद खेल महोत्सव’’ का आयोजन

स्वामी विवेकानंद की जंयती के दिन “सांसद खेल महोत्सव“ का प्रारम्भ
रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
जबलपुर। मानव जीवन में खेलों का विशेष महत्व है। खेलों को बढ़ावा देने भाकपा सरकारें निरंतर प्रयास कर रही हैं। इसके लिए जन जागरूकता व सहभागिता भी जरूरी है। पिछले वर्ष “साँसद खेल महोत्सव” का आयोजन किया गया था लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से इसे स्थगित करना पड़ा था। खेलों को बढ़ावा देने एवं नई प्रतिभाओं को मौका देने के उद्देश्य से 12 दिवसीय “सांसद खेल महोत्सव’’ का आयोजन किया जा रहा है। जहाँ भारतीय खेलों के साथ पारम्परिक खेलों व क्रिकेट जैसे खेल खेले जाएंगे। युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद की 12 जनवरी को जंयती के दिन “सांसद खेल महोत्सव“ का प्रारम्भ “सूर्य नमस्कार“ के साथ किया जाएगा। एवं खेल महोत्सव का समापन देश के क्रांतिवीर नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती 23 जनवरी पर दौड़ (मैरथॉन) के साथ किया जाएगा।
12 दिवसीय इस खेल महोत्सव में चार तरह के आयोजन होंगे जिसमें सामूहिक प्रदर्शन, प्रतिस्पर्धात्मक खेल, प्रदर्शन खेल व पारम्परिक खेल सम्मिलित होंगे।
खेल महोत्सव में सामूहिक प्रदर्शन होंगे, जिसकी शुरुआत 12 जनवरी को व्यापक सूर्य नमस्कार के साथ होगी। जबलपुर के सभी खिलाड़ियों,युवाओं एवं नागरिकों से आग्रह है कि इस 12 दिवसीय सांसद खेल महोत्सव में व्यापक सहभागिता के साथ आयोजन को सफल बनायें।

Related Articles

Back to top button