मध्य प्रदेश
हड़ताल पर बैठी आशा कार्यकर्ताओं ने विधायक को दिया ज्ञापन
रिपोर्टर : नरेन्द्र राय
सिलवानी । मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं ने सिलवानी विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत को ज्ञापन सौंपा ।
आशा कार्यकर्ताओं ने अपना दुखड़ा सुनाते हुए कहा जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हम हड़ताल बंद नहीं करेंगे। सिलवानी तहसील की समस्त आशा कार्यकर्ता बीते 8 दिनों से संपूर्ण कामकाज बंद करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में हड़ताल पर बैठी है। जिससे स्वास्थ्य सेवाओ पर काफी प्रभाव पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। सिलवानी क्षेत्र की समस्त आशा कार्यकर्ता बीते 19 दिसंबर से हड़ताल पर हैं और यह हड़ताल 26 दिसंबर तक जारी रहेगी। वही यदि मांगे पूरी नहीं की जाती है तो हड़ताल अनिश्चितकालीन तक जारी रहेगी ।



